• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home Uncategorized

मौत के साए में पढ़ने को मजबूर कैमोर वार्ड-6 की जर्जर आंगनवाड़ी पर प्रशासन की खामोशी सवालों में*

by Manish Gautam Chiefeditor
February 10, 2026
in Uncategorized
0
मौत के साए में पढ़ने को मजबूर कैमोर वार्ड-6 की जर्जर आंगनवाड़ी पर प्रशासन की खामोशी सवालों में*
0
SHARES
67
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*कैमोर* देश के भविष्य कहे जाने वाले मासूम बच्चों के लिए जहां सुरक्षित माहौल, स्वच्छता और बेहतर शिक्षा की बातें की जाती हैं, वहीं कैमोर के खलवारा बाजार स्थित वार्ड क्रमांक-6 की आंगनवाड़ी की हकीकत इन दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है??? यहां छोटे-छोटे बच्चे ऐसे जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर हैं, जिसे देखकर किसी भी अभिभावक का दिल दहल जाए।
“नन्हा मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं…” जैसे प्रेरणादायक गीत बच्चों को देश का भविष्य बनने की सीख देते हैं, लेकिन जब वही बच्चे टूटती दीवारों, टपकती छत और गंदगी के बीच बैठकर पढ़ने को मजबूर हों, तो यह गीत भी आज की सच्चाई से पर कटाक्ष जैसा लगता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आंगनवाड़ी पुराने उप मुख्य स्वास्थ्य केंद्र भवन में संचालित हो रही है, जिसकी हालत बेहद खराब है। दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें हैं, छत से पानी टपकता है और चारों तरफ गंदगी व दुर्गंध का माहौल बना रहता है। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारी हालात से वाकिफ होकर भी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260210-WA0021-1.mp4
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260210-WA0020-1.mp4

सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस केंद्र के आसपास अक्सर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार नगर परिषद के सफाई कर्मचारी भी यहीं कचरे का ढेर लगा देते हैं, जिससे संक्रमण और बीमारी का खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे माहौल में बच्चों को स्वच्छता और स्वास्थ्य का पाठ पढ़ाना अपने आप में एक विडंबना बन चुका है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण नहीं होने से अनियमितताएं लगातार बढ़ रही हैं। कई बार समाजसेवी संस्थाओं ने इस केंद्र की स्थिति सुधारने का प्रयास किया, लेकिन वह भी स्थायी समाधान नहीं बन सका। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
इस आंगनवाड़ी की एक और गंभीर सच्चाई यह है कि यहां हर मंगलवार को गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी होता है। महिलाएं अपनी सुरक्षा को जोखिम में डालकर इस जर्जर भवन में आने को मजबूर हैं। यदि किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो जाए, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा यह सवाल अब जनता खुलकर पूछ रही है।
एकीकृत बाल विकास परियोजना वि.गढ़ के अंतर्गत संचालित इस आंगनवाड़ी केंद्र को लेकर वार्ड क्रमांक-6 के नागरिक लगातार नए भवन की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक सुरक्षित भवन नहीं मिलेगा, तब तक बच्चों और महिलाओं की जान खतरे में बनी रहेगी।
मुख्य बाजार के बीच स्थित होने के बावजूद इस केंद्र की दुर्दशा प्रशासनिक उदासीनता की कहानी बयां करती है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या प्रशासन किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?? यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे में बदल सकती है।
जनता अब उम्मीद कर रही है कि जिम्मेदार अधिकारी जल्द संज्ञान लेकर नए भवन की व्यवस्था करेंगे, ताकि बच्चों को सुरक्षित माहौल मिल सके। आखिर देश का भविष्य कहे जाने वाले इन नौनीहालों को डर और गंदगी के साए में पढ़ने के लिए कब तक मजबूर रहना पड़ेगा यह सवाल अब हर किसी की जुबान पर है।

*सुनील सिंगोते*
*मीडिया प्रभारी—कैमोर पत्रकार संघ*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा*

*अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d