मिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी और गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक वाहन डम्पर जप्त
==========
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशानुसार खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त दल द्वारा जिले में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण के दौरान मिट्टी का अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर एक जेसीबी और गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक वाहन डम्पर जप्त कर किया है।
प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा नरसिंहपुर ने बताया कि करेली तहसील के ग्राम खिरिया में खनिज मिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी वाहन क्रमांक एमपी 20 जेडएन 4438 को जप्त कर पुलिस चौकी सिंहपुर में सुरक्षार्थ खड़ा करवाया गया है। इसी तरह करेली तहसील स्थित राजमार्ग चौराहा में खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक डम्पर वाहन क्रमांक एमपी 49 जे 0582 को जप्त कर थाना सुआतला में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। उन्होंने बताया कि इस तरह की संयुक्त कार्यवाही सतत जारी रहेगी।


