सिलौंडी: भैसवाही में चल रही विधायक कप क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला सनकुई ने 12 रन से मैच जीतकर विधायक कप का खिताब जीत लिया ।
फाइनल मुकाबले में सनकुई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 140 रन बनाया जवाब में भैसवाही की पूरी टीम 128 रन बना सकी ।
विजेता टीम को 11000 रुपया और शील्ड का पुरुस्कार भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने प्रदान किया। सरपंच साकेत लोनी ने माध्यम से
उपविजेता टीम को 5100 रुपया नगद और शील्ड का पुरुस्कार मिला ।
मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन करने की बात कही इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अरविंद तिवारी,महामंत्री सदन तिवारी ,राजेंद्र ,सहित खिलाड़ियों की उपस्थित रही ।


