उमरियापान:- कोठी का यज्ञ देखने जा रहे ग्रामीण उस समय हादसे का शिकार हो गए, जब रास्ते में ही ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हैं। जानकारी के मुताबिक ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के दादरसिहुड़ी से कोठी यज्ञ जाते समय पुलिया के पास एक ट्रैक्टर पलट गया। घटना में रंजीत यादव की 7 वर्षीय पुत्री रुक्मणी यादव के सिर में गंभीर चोटें आई। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर में सवार चार अन्य लोगों को भी चोटें पहुँची हैं। ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। बगैर नम्बर के आयशर ट्रैक्टर पलटने से घटना हुई है।पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


