कटनी। नागरिकों को निगम के बकाया करों को आसानी से जमा करने की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा सोमवार 9 फरवरी को एनकेजे बजरिया एवं दुर्गा चौक खिरहनी में विशेष राजस्व वसूली शिविर आयोजित किया गया है।
आयोजित शिविर स्थलों में नागरिकगण शाम 6 बजे तक पहुंचकर निगम के बकाया करों की राशि जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते है।


