• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में टैक्स वसूली का महाअभियान: अवकाश में भी खुले काउंटर, एक दिन में साढ़े आठ लाख से अधिक जमा

by Manish Gautam Chiefeditor
February 8, 2026
in कटनी
0
कटनी में टैक्स वसूली का महाअभियान: अवकाश में भी खुले काउंटर, एक दिन में साढ़े आठ लाख से अधिक जमा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। वित्तीय वर्ष समाप्ति के शेष दिवसों तथा निगम के करदाताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु अभियान चलाकर विशेष प्रयास किए जा रहे है।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशन में नागरिकों को उनके बकाया करों को आसानी से जमा करने की सुविधा हेतु जहां एक ओर वार्डवार विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर अवकाश के दिनों में बकाया करों की राशि को जमा करने की सुविधा का भी नागरिक गण कार्यालय पहुंचकर भरपूर लाभ उठा रहे है। वसूली अभियान के तहत वित्तीय वर्ष के लक्ष्य प्राप्ति हेतु गठित दल द्वारा वार्डों में बड़े बकायादारों के घर घर पहुंचकर उनसे संपर्क किया जाकर बकाया राशि निगम कोष में जमा कराने के प्रयास भी निरंतर जारी है।

*वार्डवार विशेष शिविर*

राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि करदाताओं को उनके ही क्षेत्र में सरल, सुरक्षित और त्वरित भुगतान व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु रविवार 8 फरवरी को तीन स्थलों इंदिरा नगर चौराहा, मंगल नगर गेट के पास सहित रोशन नगर परोहा मार्केट के पास विशेष राजस्व वसूली शिविरों का आयोजन किया किया गया। विशेष शिविर के तहत सोमवार 9 फरवरी को एनकेजे बजरिया और दुर्गा चौक खिरहनी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जबकि मंगलवार 10 फरवरी को गायत्री नगर राम मंदिर के पास एवं आधारकाप में केशरवानी आटा चक्की के पास शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा बुधवार 11 फरवरी को माधव नगर तांगा स्टैंड के पास एवं गाटर घाट सब्जी मंडी के पास शिविर का आयोजन किया जाकर नागरिकों को बकाया कर जमा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

*दुकान किराया जमा करने विशेष शिविरों का आयोजन*

नगर निगम स्वामित्व की दुकानों के किरायेदारों को बकाया किराया राशि जमा करने की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाकर निगम प्रशासन द्वारा बाजारवार शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत मंगलवार 10 फरवरी को झंडा बाजार, बुधवार 11 फरवरी को गोल बाजार, गुरुवार 12 फरवरी को प्रियदर्शनी बस स्टैंड, शुक्रवार 13 फरवरी को रेलवे स्टेशन के समीप वाणिज्यिक केंद्र तथा शनिवार 14 फरवरी को बिलैया तलैया में प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाकर बकाया किराया राशि जमा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

*सुविधा का नागरिकों ने लिया भरपूर लाभ*

अवकाश के दिनों में कैश काउंटर खुलने सहित विशेष शिविर आयोजित करने की सुविधा का निगम करदाताओं ने भरपूर लाभ उठाते हुए शनिवार को करीब 8 लाख 54 हजार रूपये के बकाया करों का भुगतान कर नगर विकास में सहयोगी बनने का संदेश दिया।

*शहरवासियों से अपील*

निगम प्रशासन ने शहरवासियों से
आयोजित हो रहे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए अपने बकाया करों को जमा कर रसीद प्राप्त करते हुए नगर विकास में सहयोगी बनने का आग्रह किया गया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा में संस्था विकास प्रबंधन समिति का गठन, वैभव चौरसिया सदस्य नियुक्त

शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा में संस्था विकास प्रबंधन समिति का गठन, वैभव चौरसिया सदस्य नियुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d