*क्राईम ब्रांच एवं गोरखपुर पुलिस की कार्यवाही,*
*मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त में,*
*10 किलो 380 ग्राम गांजा कीमती 5 लाख 19 हजार रूपये का जप्त*
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी.नागोतिया, डीएसपी क्राईम/नगर पुलिस अधीक्षक केण्ट श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में थाना गोरखपुर एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा 10 किलो 380 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को रंगे हाथ पकडने में महत्पूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना प्रभारी गोरखपुर श्री नितिन कमल ने बताया कि दिनांक 6-2-2026 को क्राईम ब्रांच की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि नयागांव जंगल रोड़ में एक युवक लगभग आधा घंटे से एक पिट्ठू बैग पीठ पर एवं एक पिट्ठू बैग दाहिने हाथ में लिये संदिग्ध अवस्था में खड़ा है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गोरखपुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक पिट्ठू बैग जिस पर अंग्रेजी में सफारी लिखा था पीठ में टांगे हुये था दूसरे पिट्ठू बैग दाहिने हाथ में लिये था जिस पर अंग्रेजी में नाईक लिखा था, युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना आदित्य उर्फ आदी विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी सिंधी केम्प भवानी चौक थाना हनुमानताल बताया संदेह होने पर तलाशी लेने पर पहने हुये लोवर की जेब में 210 रूपये तथा दोनों पिट्ठू बैग के अंदर 10 पैकेटों में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे मिला, एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर कुल 10 किलो 380 ग्राम गांजा कीमती लगभग 5 लाख 19 हजार रूपये का होना पाया गया। आरोपी आदित्य उर्फ आदी विश्वकर्मा के कब्जे से 10 किलो 380 ग्राम गांजा एंव 210 रूपये जप्त करते हुये आरोपी आदित्य उर्फ आदी विश्वकर्मा के विरूद्ध धारा 8, 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।
*उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी को रंगे हाथ गांजे के साथ पकड़ने में चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक महेन्द्र जाटव, सहायक उप निरीक्षक रावेन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक मोहन बरकड़े, आरक्षक चालक रामकृष्ण तथा थाना प्रधारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, रूस्तम अली, अखिलेश पाण्डे, आरक्षक गोविन्द राय की सराहनीय भूमिका रही।


