कालापीपल(बब्लू जायसवाल)कालापीपल क्षेत्र में अवैध मुरम खनन का कारोबार लंबे समय से चल रहा है,खनन माफियाओं ने कई चरनोई भूमि को गड्डों में बदल दिया है,
रामदेव जी की बड़ली,महुआखेड़ी,चाकरोद,रामपुरा,पानखेड़ी,बेहरावल हर जगह खनन माफियाओं ने धरती का सीना छलनी कर दिया है,रात के समय अवैध खनन करने वाले लोग सक्रिय होते हैं,क्योंकि कहीं ना कहीं इनको पुलिस प्रशासन और माइनिंग विभाग का खुला संरक्षण प्राप्त होता है,देखा जा सकता है कि इन दिनों खनन माफिया पुलिस व नेताओं के खास बने हुए हैं,इसी वजह से
स्थानीय प्रशासन ध्यान नहीं देता है,गांवों की चरनोई भूमि में कई दिनों से अवैध मुरम का उत्खनन हो रहा है,माइनिंग हर बार कार्यवाही के नाम पर रस्म अदायगी करतीं हैं,ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के लिए बगैर अनुमति के यहां अवैध खनन किया जा रहा है,यह मुरम सड़कों की साइड भरने के लिए उपयोग कर रहे हैं और अनैतिक रूप से बेचीं भी जाती है,अवैध खनन लंबे समय से चल रहा है,ऐसा लगता है कि शायद जिम्मेदार अधिकारीयों की मिली-भगत से बड़े पैमाने पर अवैध खनन का कार्य चल रहा है एवं क्षेत्र में अवैध उत्खनन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं,शासकीय भूमि में अवैध उत्खनन से इनके हौसले बुलंद नजर आते हैं,इन्हें किसी का खौफ नहीं है,अपनी मनमर्जी के हिसाब से चल रही अवैध खुदाई,उत्खनन करने वाले बिना अनुमति के कहीं भी खुदाई कर मिट्टी,मुरम या बोल्डर खुदाई कर बेच रहे हैं।
अंत में:-अब देखना है की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आता है के नहीं…!


