MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230
फरवरी (06 फरवरी) – प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य का दायित्व का निर्वहन कर रहे डॉ आर. पी. मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण है, लेकिन यही जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं है। विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा में सम्मिलित होना चाहिए। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को मानसिक सशक्तिकरण की दिशा में नई ऊर्जा प्राप्त होती है।”
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रहने, समय प्रबंधन, आत्ममूल्यांकन तथा लक्ष्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पढ़ाई को बोझ नहीं, बल्कि आनंदपूर्ण सीखने की प्रक्रिया के रूप में अपनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर डॉ माधुरी गर्ग, डॉ प्रतिमा त्रिपाठी, डॉ अतुल कुमार, डॉ सुनील कुमार, डॉ विजय कुमार, डॉ सूची सिंह, डॉ ज्ञानेंद्र मोहन श्रीवास्तव, डॉ सुशील मिश्रा, डॉ राजश्री शर्मा सहित अन्य शैक्षणिक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को अपने शैक्षणिक जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और अधिक प्रेरणादायी बनाने वाला सिद्ध हुआ।


