कालापीपल (बब्लू जायसवाल)कालापीपल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही घटनाओं के करण कालापीपल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं,क्षेत्र में आए दिन घटनाएं हो रही है,ग्राम नांदनी के भारत पेट्रोल पंप पर खड़ा डंपर अज्ञात चोरों रात में चुरा ले गए,पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू की पहले सीसीटीवी फुटेज खंगाले एवं मुखबिर छोड़ें,लेकिन आज दिनांक तक डंपर का कोई अता पता नहीं चला,जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस टीम राजस्थान ढूंढने गई है।पर पुलिस डंपर ढूंढ कर ला पाती है कि नहीं”भगवान जाने”
“अब आपको दूसरी घटना से अवगत कराते हैं”
ग्राम बेहरावल के व्यक्ति के साथ साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया,जिसमें ऑनलाइन निवेश के नाम पर लग-भग 68 लख रुपए की ठगी का शिकार हो गया, जो अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी मानी जा रही हैं,साइबर ठगों ने शेयर बाजार में भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर,शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया गया,ऐसी बड़ी घटनाओं में कालापीपल पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है।इतनी बड़ी घटनाओं के बाद भी पुलिस द्वारा मीडिया से जानकारी छिपाई जा रही है,
अंत में:-एक कहावत है पुलिस वालों की ना दोस्ती अच्छी होती है और न इनकी दुश्मनी अच्छी होती है


