आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को वन परिक्षेत्र शाहनगर अंतर्गत पी एम श्री विद्यालय बिसानी में अध्ययनरत कक्षा 11 वीं की छात्रा कुमारी संतोषी पटेल को वन विभाग द्वारा *वन्य प्राणी चेतना सम्मान* एवं बैग देकर किया गया सम्मानित।
विगत दिनों वन विभाग अनुभूति शिविर में प्रतिभागी छात्रा द्वारा वन्यप्राणियों के प्रति प्रेरित एवं जागरूक होकर अपने गांव में खेतों के आसपास तेंदुए के होने की सूचना वन विभाग को देकर,जागरूकता का परिचय दिया एवं अनुभूति कार्यक्रम की सार्थकता को सिद्ध किया।
इसी तारतम्य में उक्त छात्रा को आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को वन विभाग शाहनगर के कर्मचारियों द्वारा दक्षिण पन्ना के वन्यमंडलाधिकारी महोदय श्री अनुपम शर्मा के निर्देशन एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी शाहनगर श्री राजुल कटारे के मार्गदर्शन में पी एम श्री विद्यालय बिसानी जाकर समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति में छात्रा को *वन्यप्राणी चेतना सम्मान* से सम्मानित कर पुरस्कार स्वरूप स्कूल बैग छात्रा एवं उसके छोटे भाई के लिए 02 नग दिया गया।
स्कूल के समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा छात्रा को बधाई देते हुए इस कार्य हेतु उसकी सराहना की।वन विभाग के कर्मचारियों ने अन्य छात्रों से भी इसी प्रकार की जागरूकता और वन ,वन्यप्राणी संरक्षण की दिशा में सजगता रखते हुए वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना देने हेतु अपील की गई।
विद्यालय में उपस्थित समस्त छात्रों को एक टास्क दिया गया की जो बच्चे वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा,अग्नि से जंगल की सुरक्षा ,तार फंदे न लगाने आदि के सम्बन्ध में अपने गांव घर पड़ोस में जागरूकता फैलाने का वीडियो बनाकर अपने विद्यालय के शिक्षक श्री रावेंद्र तिवारी सर को भेजेंगे बाद में सभी के प्रयासों/वीडियो का अवलोकन किया जाएगा ।जिसका प्रयास सबसे अच्छा रहेगा उसे चयनित कर वन विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।इस नवाचार को सुनकर बच्चों ने और शिक्षकों ने एकसाथ तालियां बजाकर इस टास्क का स्वागत किया।
उक्त कार्यक्रम में परिक्षेत्र सहायक मरहा श्री रामप्रसाद सिंह पटेल, वन रक्षक आशीष कुमार पाण्डेय , जागतराज साहू स्थाईकर्मी, एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री गणेश सिंह, शिक्षक श्री रावेंद्र तिवारी, श्री नीरज तिवारी,श्री नामदेव जी,एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।


