आमने सामने से दो मोटरसाइकिल की हुई जोरदार टक्कर से दो मोटरसाइकिल चालको की घटना स्थल पर ही मौत हो गई l वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए l
प्राप्त जानकारी अनुसार आज शाम लगभग 4:30 बजे रीठी थाना क्षेत्र के मुहास और वसुधा के बीच ग्राम टेहकरी पूल के पास दो मोटरसाइकिलो की हुई जोरदार टक्कर से दो लोगो की घटना स्थल पर परी मौत हो गई वही डायल 112 संजीवनी बनकर पहुंची जिसकी मदद से घायलों को तुरंत गंभीर रूप से घायल हुए घायलों को रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया गया l जहां गंभीर रूप से घायल हुए एक वृद्ध को प्रथम उपचार देने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया l परंतु एक घंटा गुजर जाने के बाद भी, एंबुलेंस वाहन सहायता नहीं मिल पाई l समाचार लेकर जाने तक एंबुलेंस वहान नहीं पहुंचा हुआ l
वहीं रीठी पुलिस आवश्यक कार्य करते हुए मृतकों और घायलो की जानकारी लेने मैं जुटी हुई है l
हरिशंकर बेन


