*सीएसपी ने कहा, घटना से परिजन भी थे अनजान*
कटनी के एक स्कूल में शर्मसार कर देने वाली घटना सोमवार की देर रात प्रकाश में आई है। जागृति कॉलोनी निवासी एक 15 वर्षीय स्कूली छात्रा को पेट दर्द होने पर परिजन किसी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। शहर के नीजी अस्पताल में नाबालिका के डिलीवरी होने की बात सामने आते ही परिजन सकते में आ गए। निजी अस्पताल से जिला अस्पताल पहुंचने पर नाबालिका को प्रस्ततिका वार्ड ले जाया गया। खबर मिलते ही सीएसपू नेहा पच्चीसिया जिला अस्पताल पहुंची। सीएसपी की सूचना पर एनकेजे
पुलिस भी अस्पताल पहुंच चुकी है।सीएसपी ने मीडिया को बताया कि परिजनों के बताए अनुसार छात्रा जिस स्कूल में पहले पढ़ती थी वहां तीन छात्रों ने मास्क लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से अभी तक परिजन भी अनजान थे। सीएसपी ने बताया कि एनकेजे थाने में मामला पंजीकृत किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है।


