पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती नेहा पचिसिया के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी राखी पांडे, चौकी प्रभारी बस स्टैंड सिद्धार्थ राय एवं पुलिस टीम द्वारा एक सराहनीय एवं मानवीय कार्य संपन्न किया गया।
बस स्टैंड क्षेत्र में विगत लगभग एक माह से भटककर जीवन-यापन कर रहे एक वृद्ध व्यक्ति कामो महतो, पिता स्वर्गीय रामेश्वरम महतो, उम्र लगभग 80 वर्ष, निवासी ग्राम हेमजापुर, चाँद टोला, थाना हेमजापुर, जिला मुंगेर (बिहार) से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान वृद्ध ने बताया कि वह अपने घर से बिछड़ गया है तथा उसे अपने परिजनों का कोई संपर्क नंबर स्मरण नहीं है।
पुलिस टीम द्वारा वृद्ध से प्राप्त जानकारी के आधार पर निरंतर प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। आज दिनांक को वृद्ध के परिजन कृष्ण महतो एवं मदन महतो चौकी बस स्टैंड उपस्थित हुए, जहाँ वृद्ध व्यक्ति को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।
अपने परिजन को सुरक्षित पाकर परिवारजनों द्वारा कटनी पुलिस के इस मानवीय, संवेदनशील एवं सराहनीय कार्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
कटनी पुलिस – सदैव सेवा एवं सुरक्षा में तत्पर


