• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पन्ना शाहनगर

पन्ना-कटनी मार्ग पर चक्काजाम शाहनगर में धान खरीदी ठप, किसानों का फूटा गुस्सा

by Manish Gautam Chiefeditor
January 31, 2026
in शाहनगर
0
पन्ना-कटनी मार्ग पर चक्काजाम शाहनगर में धान खरीदी ठप, किसानों का फूटा गुस्सा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

​पन्ना जिले के शाहनगर खरीदी केंद्र पर पिछले तीन दिनों से धान की तुलाई न होने से नाराज किसानों का धैर्य आज शनिवार को जवाब दे गया। बारदाने की कमी और स्लॉट की समय सीमा समाप्त होने से परेशान किसानों ने पहले एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और फिर पन्ना-कटनी मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

​किसानों का आरोप है कि दिनांक 14, 15 और 16 को खरीदी केंद्र पर अपनी उपज लेकर आए सैकड़ों किसान आज भी कतार में खड़े हैं। केंद्र प्रभारी द्वारा बारदाना उपलब्ध न होने का हवाला देकर तुलाई रोक दी गई थी। इस देरी के कारण कई किसानों के ऑनलाइन स्लॉट की अंतिम तारीख निकल चुकी है, जिससे अब पोर्टल पर उनकी एंट्री नहीं हो पा रही है।

​किसानों में आक्रोश इस बात को लेकर भी है कि पुराने किसानों को छोड़कर बाद की तारीखों वाले किसानों की धान खरीदी जा चुकी है, जो सीधे तौर पर नियमों की अनदेखी है।

*​एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, फिर सड़क पर उतरे किसान*

​समस्या के समाधान के लिए किसानों ने एसडीएम शाहनगर, राम निवास चौधरी को ज्ञापन सौंपकर पोर्टल पुनः चालू करवाने की मांग की। किसानों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा।

*​पुलिस की समझाइश के बाद खुला जाम*

​चक्काजाम की सूचना मिलते ही शाहनगर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। करीब 15 मिनट तक पन्ना-कटनी मार्ग पूरी तरह बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जल्द समस्या के निराकरण और रुकी हुई खरीदी को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराने के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोला। ​किसानों का कहना है कि “हमारी उपज खुले आसमान के नीचे पड़ी है। अगर पोर्टल दोबारा नहीं खुला तो हमारी मेहनत बर्बाद हो जाएगी। प्रशासन को तुरंत विशेष अनुमति देकर हमारी धान तुलवानी चाहिए।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी में शराब माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा! 63 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, ई-रिक्शा सीज

कटनी में शराब माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा! 63 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, ई-रिक्शा सीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.