छिन्दवाड़ा/30 जनवरी 2026/ शक्कर–पेंच लिंक संयुक्त परियोजना के निर्माण से प्रभावित ग्राम कुंडाली, माड़ोपानी, सियाझिरी एवं खाजरवानी–उमरिखुर्द के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन के संबंध में आज कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में ग्राम स्तर पर बैठकों का आयोजन किया गया।
बैठक का आयोजन विकासखंड हर्रई के ग्राम कुंडाली तथा ग्राम सियाझिरी में किया गया। बैठकों में परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों को पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन नीति के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों, सुविधाओं एवं लाभों की जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान प्रभावित परिवारों से उनके सुझाव, समस्याएं एवं अपेक्षाएं भी जानी गईं। कलेक्टर श्री नारायन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन की पुनर्वासन नीति के अनुरूप प्रभावित परिवारों के हितों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा तथा समस्त कार्यवाही पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की जाएगी।
बैठक में हर्रई एसडीएम श्री हेमकरण धुर्वे, डिप्टी कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र निगम, कार्यपालन यंत्री नर्मदा विकास घाटी विभाग श्री अंकुर शर्मा, सहायक यंत्री श्री निखिल व्दिवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


