जे. पी. वी. डी. विद्यालय में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह
जे. पी. वी. डी. विद्यालय में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन दिनांक 30 जनवरी 2026 को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य श्री एस. के. सिन्हा जी ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य महोदय एवं कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा प्राचार्य महोदय एवं बारहवीं के विद्यार्थियों के स्वागत हेतु मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम की श्रृंखला में कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं के विभिन्न समूहों द्वारा सामूहिक नृत्य, तथा कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों द्वारा भी ऊर्जावान सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण आनंदमय हो गया।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री समीर दास एवं श्री श्लेष अग्रवाल ने कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को जीवन एवं भविष्य के लिए मार्गदर्शन एवं उपयोगी निर्देश प्रदान किए। इसी अवसर पर शिक्षक श्री एन सी दत्ता ने अपने मनोभाव के आधार पर अपने विचारों को साझा करते हुए सुंदर कविता प्रस्तुत की।
विद्यालय के संगीत शिक्षक श्री राकेश जेदिया एवं श्रीमती मोनिका नाकरा द्वारा प्रस्तुत सुमधुर गीत ने सभी को भावविभोर कर दिया।
अंत में प्राचार्य महोदय श्री एस. के. सिन्हा जी ने विद्यार्थियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए अपने आशीर्वचन प्रदान किए। एवं कक्षा बारहवीं के कुछ प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनके विशिष्ट गुणों के आधार पर पर टैग प्रदान करते हुए उन्हें सम्मानित किया । इसी अवसर पर वर्ष 2025- 26 का मास्टर फेयरवेल का खिताब अभिषय सेक्सेरिया एवं मिस फेयरवेल का खिताब आर्या कटारे को प्राप्त हुआ । वरिष्ठ छात्रों ने दिव्य ज्योति प्रतीकार्थ विद्यालय के अनुशासन कर्तव्य पालन सम्मान , आत्मविश्वास , ज्ञान का प्रकाश अपने कनिष्ठ वर्ग को दीप ज्योति के माध्यम से सौंपा ।
कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ एवं स्वल्पाहार के साथ किया गया।


