लोकतंत्र के महापर्व 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन छिंदवाड़ा ने पुलिस लाइन के मुख्य द्वार के सामने मानसरोवर बस स्टैंड, छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) में एक विशेष जागरूकता कैंप लगाया। यहां महिलाओं, पुरुषों, बालक-बालिकाओं को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और समाज में मानवाधिकारों की महत्ता बताई गई।कार्यक्रम में प्रमुख पदाधिकारियों ने शिरकत की, जिनमें जिला अध्यक्ष प्रशांत नायक, जिला सचिव मोहम्मद अबरार सिद्दीकी, जिला कोषाध्यक्ष नारायण डेहरिया, जिला उपाध्यक्ष मनीष मालवीय, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप सराठे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजू नागवंशी, जिला कल्याण सचिव तबरेज दीवान, जिला वरिष्ठ कोषाध्यक्ष अनिल कराडे, जिला मीडिया प्रभारी सचिन विषैले, नगर अध्यक्ष रामेंद्र रघुवंशी, जिला सहसचिव श्रीकांत पटेल, जिला प्रवक्ता भवानी सिंह, नगर उपाध्यक्ष अशफाकउल्ला खान, जिला सदस्य जितेंद्र साहू, जिला वरिष्ठ सदस्य दीना देव फोड़े सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।इस मौके पर संगठन ने छात्र-छात्राओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों को बिस्कुट के पैकेट बांटे, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और बढ़ गया। यह प्रयास छिंदवाड़ा जिले में मानवाधिकार जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय कदम है।


