विमान में सवार 5 लोगों की मौत हो गई. अजित पवार बारामती में जनसभा करने जा रहे थे. प्लेन जब बारामती में लैंड कर रहा था उसी दौरान ये घटना घटी.
विमान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. जानकारी के मुताबिक, ये अजित पवार का निजी विमान था. प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं और हालात का जायजा ले रही हैं.
कैसे हुआ हादसा?
प्लेन में कुल 5 लोग सवार थे. लो विजिबिलिटी के कारण ये घटना घटी. हादसा भयावह था. दुर्घटना के बाद क्षेत्र में धुआं फैल गया. अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती के लिए विशेष विमान से रवाना हुए थे. बारामती में जिला परिषद चुनाव के लिए प्रचार सभाएं आयोजित की जा रही थीं. बारामती तहसील में अलग-अलग जिला परिषद चुनाव क्षेत्र में आज जिला परिषद की 4 रैलियां थी.
विमान में अजित पवार के साथ उनके सुरक्षाकर्मी और सहायक भी थे. कई कार्यकर्ता और अजित पवार के करीबी सहयोगी भी घटनास्थल पर मौजूद थे.
विमान में कौन-कौन सवार था?
प्लेन में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) के सदस्यों के साथ थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्लेन में सवार कोई भी व्यक्ति क्रैश में नहीं बचा है.


