आज पूरे देश मैं 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह पूर्वक मना गया । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कटनी जिले की रीठी तहसील और आस पास के क्षेत्र ग्राम भरतपुर मैं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को बड़े ही धूमधाम,के साथ प्रातः 8 बजे ,सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों व कार्यालयों में तिरंगा झंडा फहराया गया l तत्पश्चात सभी विद्यालय के छात्र एवं छात्राओ के द्वारा अमन चैन का संदेश देते हुए नन्हे मुन्ने बच्चे,भारत माता की वेशभूषा से सुसज्जित देशभक्ति नारे लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली । जो गोल बाजार प्रांगण में तिरंगा फहराने के बाद जनपद पंचायत न्यू कॉलोनी खेल मैदान पहुंची l जहां प्रभारी जनपद अध्यक्ष प्रकाश साहू, जनपद सीईओ राजेश नरेंद्र सिंह एस आई विनोद पटेल ने ध्वज को सलामी दी l साथ ही
प्रभारी जनपद अध्यक्ष प्रकाश साहू ने मुख्यमंत्री संदेश का वचन किया एवम सभी क्षेत्रवासियों को दी 77 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आज पूरा देश देशभक्ति,गर्व और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा रचित देश के संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। तथा संविधान सभा के सभी सदस्यों और उन अमर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा पूर्वक नमन करता हूं। जिनके संघर्ष, त्याग और बलिदान से हमें स्वतंत्रता और संविधान प्राप्त हुआ।
इस दौरान सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया l कार्यक्रम समाप्ति के अंत मैं विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धूम मचाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका का उत्साह बढ़ाया ।
हरिशंकर बेन


