मुख्य द्वार पर अतिथि स्वागत के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः ध्वज फहराने से हुआ, जिसे विद्यालय के मुख्य अतिथि प्लांट हेड कैलडरीज इंडिया रिफ्रैक्टरीज लिमिटेड एवं चेयरमैन डी ए वी कैलडरीज पब्लिक स्कूल श्री प्रियब्रत विश्वास जी द्वारा संपन्न कराया गया। ध्वज फहराने के पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट किया।
इसके पश्चात छात्रों द्वारा मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी को अनुशासन एवं एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय की प्राचार्या महोदया संजना मधुकर जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में संविधान, नागरिक कर्तव्यों एवं राष्ट्रीय एकता के महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। संपूर्ण समारोह शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



