गणतंत्र दिवस पर नगर परिषद बरही ने जारी की सार्वजनिक सूचना, स्वच्छता व कर भुगतान की अपील
कटनी।
नगर परिषद बरही, जिला कटनी द्वारा 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से एक सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। इस संबंध में नगर परिषद द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशन हेतु पत्र प्रेषित किया गया है।
जारी सूचना में नगर परिषद बरही ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सभी नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए नगर को स्वच्छ रखने में योगदान दें।
सार्वजनिक सूचना में प्रमुख अपीलें इस प्रकार हैं—
संपत्तिकर एवं स्वच्छता कर समय पर जमा करें।
जल का दुरुपयोग न करें।
अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें।
सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में नगर को स्वच्छ बनाए रखने हेतु सहयोग करें।
जलकर की राशि प्रत्येक माह 11 से 25 तारीख के मध्य अनिवार्य रूप से जमा करें, जिससे विलंब शुल्क से बचा जा सके।
नगर परिषद बरही ने उक्त सार्वजनिक सूचना को समाचार पत्रों में निर्धारित दर 1500 रुपये पर एक दिवस के लिए प्रकाशित करने का अनुरोध किया है।
नगर परिषद का उद्देश्य गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वच्छता, जागरूकता और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देना है, ताकि बरही नगर को स्वच्छ एवं आदर्श नगर के रूप में विकसित किया जा सके।


