रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया
उमरियापान में बस स्टैंड निर्माण, पान किसानों एवं स्थानीय समस्याओं के निराकरण नहीं होने से आक्रोशित स्थानीय पान किसान चंद्रकांत चंदू चौरसिया ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर दोपहर 2 बजे झंडा चौक पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में प्रशासन को पत्राचार कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया है। पान किसान चंद्रकांत चौरसिया का कहना है कि बस स्टैंड निर्माण, पान किसानों की आजीविका से जुड़ी समस्याओं सहित अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर वे कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं।जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी सौंपे गए, लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं, मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाने की चेतावनी देनी पड़ रही है।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


