रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मंत्री राव उदय प्रताप सिंह रविवार 25 जनवरी को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। मंत्री श्री राव रविवार को दोपहर 2:00 बजे लोलरी से नर्मदा पुरम जिले के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सायं 5: 00 बजे उनका आगमन नर्मदापुरम होगा। मंत्री श्री राव सायं 5:00 बजे नर्मदा पुरम जिले के सेठानी घाट में मां नर्मदा प्राकट्योत्सव एवं नगर गौरव दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री राव सायं 7:30 बजे नर्मदा पुरम जिले से नरसिंहपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे ।


