नर्मदापुरम। रिपोर्टर सीमा कैथवास
मां नर्मदा प्रकटोत्सव एवं नगर गौरव दिवस के पावन अवसर पर नर्मदापुरम नगर एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। इस विशेष मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नर्मदापुरम आगमन को लेकर नगर में उत्साह और उमंग का माहौल है।
नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार, पुष्प सज्जा और अभिनंदन बैनरों से पूरे शहर को सजाया गया है। नगरवासियों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं समस्त अतिथिगणों के स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन की भव्य तैयारियाँ की गई हैं।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, नपा अध्यक्ष नीतू यादव, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव सहित नगर परिषद के उपाध्यक्ष, सभापति एवं समस्त पार्षदगण आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
मां नर्मदा के प्रति आस्था, संस्कृति और नगर के गौरव को समर्पित यह आयोजन नर्मदापुरम के विकास, एकता और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाइयाँ देगा। नगरवासियों में मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि नर्मदापुरम के स्वर्णिम भविष्य और विकास की नई दिशा का संदेश भी देता है।


