कटनी। प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बाजपेई के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉक्टर व्ही के द्विवेदी के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा जैविक खेती का प्रशिक्षण शासन द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार दिया जा रहा है। इसी क्रम में कम लागत तकनीकी जीरो बजट फार्मिंग के अंतर्गत कृषि के अलावा बागवानी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत उद्यान संरचना के उपकरण एवं तकनीक के अंतर्गत उद्यानिकी में काम आने वाले वह सभी उपकरण जो बागवानी के कार्य को आसान बनाते हैं वह सभी औजार कहलाते हैं गार्डन के काम में आने वाले उपकरण के अंतर्गत हाथ से चलने वाले उपकरण हैंड कल्टीवेटर डिब्लर कुदाली फावड़ा तथा ग्राफ्टिंग बडिंग चाकूसीकेटियर बाड एवं घास कैंची गैंती खुरपी बेलचा दराती आरी कुल्हाड़ी लानरैक हैंड एवं गार्डन फोर्क पावर उपकरणों के अंतर्गत नैपसेक स्प्रेयर फुट स्प्रेयर पावर स्प्रेयर डस्टर आदि तथा ट्रावेल सीड ट्रीटिंग ड्रम लान मो वर पहियेदार गाड़ी तथा सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर झारा ड्रिप सिंचाई एवं पाइप से सिंचाई का उद्यान में उपयोगिता तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बाजपेई द्वारा निरीक्षण किया गया विद्यार्थियों को जैविक खेती के साथ स्वरोजगार स्थापित करने के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली के अंतर्गत पशुपालन फसल उत्पादन फल एवं सब्जी उत्पादन औषधि खेती केंचुआ खाद निर्माण मशरूम मछली एवं मधुमक्खी पालन मुर्गी पालन आदि से घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति एवं अतिरिक्त आय प्राप्त करने की जानकारी दी गई।


