रिपोर्ट चंद्रिका यादव चंदौली
23.01.2026
ग्रामीण क्षेत्रों में सरस्वती पूजनोत्सव की धूम
चंदौली तारा जीवनपुर क्षेत्र में
ज्ञान की अराध्य देवी वीणावादिनी माँ सरस्वती पुजनोत्सव समारोह की ग्रामीण अंचलों में काफी धूम रही पंडालों को आर्कषक सजा कर माँ की मुर्ति का पूजा पाठ एवं वेद मंत्रोचार के साथ स्थापित की गयी जहाँ पुरे दिन भजन कीर्तन रामायण एवं संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया क्षेत्र में कस्बा मंदिर व सार्वजनिक स्थलों पर माँ की मूर्ति स्थापित कर हर्षोल्लासपूर्वक पूजन समारोह का आयोजन किया गया सहरोई, ताराजीवनपुर, कोरी , सदलपुरा, संघति, कचमन, जलालपुर, भोपाली, कैली, टड़ियां, सहित दर्जनों ग्रामीणों क्षेत्रों में सरस्वती पूजन समारोह का आयोजन किया गया।


