रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। कोठी बाजार स्थित एपीएन न्यूज कार्यालय में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती की विधिविधान से पूजा-अर्चना एवं विशेष हवन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों, समाजसेवियों एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ने सामूहिक रूप से सहभागिता कर मां सरस्वती से ज्ञान, विवेक और सद्मार्ग पर चलने की प्रार्थना की। पूजन कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार बलराम शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार मनोज सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार डॉ. सीमा कैथवास, वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र कौरव, पत्रकार मुकेश भदोरिया, पत्रकार राजीव रोहर तथा वरिष्ठ अधिवक्ता के. के. थापक ने हवन में विशेष आहुति अर्पित की। इसके साथ ही पत्रकार बसंत माझी सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। हवन एवं पूजन उपरांत एपीएन न्यूज के संभागीय ब्यूरो चीफ गजेंद्र राजपूत ने कहा कि बसंत पंचमी का पर्व ज्ञान, कला और विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस शुभ अवसर पर कार्यालय में विधिविधान से पूजा-अर्चना कर विशेष हवन किया गया है, ताकि सभी पत्रकारों एवं जिले के नागरिकों के जीवन में सदैव मां सरस्वती का वास बना रहे और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है और मां सरस्वती की कृपा से यह दायित्व और अधिक सशक्त, निष्पक्ष एवं जनहितकारी बनता है। पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय रहा। मंत्रोच्चार, हवन की आहुतियों और मां सरस्वती की आराधना से एपीएन न्यूज कार्यालय आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आया।


