कटनी – राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार 26 जनवरी को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नगर निगम कार्यालय में प्रातः 8ः00 बजे ध्वजारोहण करेंगी। जबकि निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र-अमकुही में ध्वजारोहण करेंगे।
इसी प्रकार नगर के सार्वजनिक भवनों, स्मारकों, स्थलों शालाओं में प्रातः 8ः30 बजे से मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री रमेश सोनी के.सी.एस. उच्चतर माध्यमिक शाला, सुभाष साहू फिल्टर हाउस कटाये घाट, जयनारायण निषाद यशोदाबाई पुत्री शाला, सुरेन्द्र गुप्ता शासकीय प्राथमिक शाला टिकरिया लखेरा, गोविंद चावला शा0प्रा0शाला रॉबर्ट लाइन कैंप, उमेन्द्र अहिरवार ओमी शासकीय पुरवार हाई स्कूल शिव नगर कटनी में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं श्रीमती बीना संजू बैनर्जी शासकीय प्राथमिक शाला निषाद स्कूल एवं शासकीय उ0मा0 विद्यालय वेंकट वार्ड, सुमन राजू माखीजा द्वारा शा0प्रा0शाला केरन लाईन एवं शा0उत्कृष्ठ उ0मा0शाला कैंप तथा तुलसा गुलाब बेन द्वारा प्रा0शा0 झिंझरी महाराणा प्रताप वार्ड में ध्वजारोहण किया जायेगा।
जबकि निगम के अन्य जनप्रतिनिधियों सर्व श्री मिथलेश जैन द्वारा साधूराम उ0मा0 शाला, रागिनी मनोज गुप्ता द्वारा शा0 उ0मा0 शाला एन0के0जे0, संतोष शुक्ला द्वारा प्राथमिक शाला अंबेडकर वार्ड, मौसूफ बिट्टू द्वारा शासकीय कन्या शाला सिविल लाईन, अवकाश जायसवाल अग्निशमन कार्यालय, अर्चना विनीत जायसवाल प्राथमिक शाला रघुनाथगंज, शासकीय प्राथमिक शाला टी.सी बजान नंबर 1 एवं 2 सचिन कुमार बहरे के0एल0कनकने प्राथमिक शाला, संजू जीवन चौधरी शासकीय प्राथमिक शाला कावसजी वार्ड, नन्ही बाई तुलाराम गोटिया प्राथमिक शाला पुरैनी आधारकाप, सीमा अरविंद श्रीवास्तव गोल बाजार पार्क, वंदना राजकिशोर यादव प्राथमिक शाला कुठला एवं शा0हाई स्कूल कुठला, खुशबू अनिरुद्ध सोनी गुलाबचंद प्राथमिक शाला, सरला संतोष मिश्रा प्राथमिक शाला पहरूआ, ओमप्रकाश बल्ली सोनी प्राथमिक शाला नदी पार, नीतू कपिल रजक धन्तीबाई माध्यमिक शाला, शीला सोनी अज्जू स्वर्णकार प्राथमिक शाला मसुरहा वार्ड तथा राजेश भास्कर द्वारा प्राथमिक शाला सावरकर वार्ड में ध्वजारोहण किया जायेगा।
इसी तरह पार्षद सर्व श्री सुखदेव चौधरी द्वारा प्राथमिक शाला बालक खिरहनी एवं प्रा0 कन्या शाला खिरहनी, फामिदा आफताब चोखे भाई माध्यमिक शाला एनकेजे किदवई वार्ड, प्रभा राजू गुप्ता द्वारा प्राथमिक शाला एनकेजे लाल स्कूल, प्रेमवती रजक डब्बू सामुदायिक भवन राजीव गांधी वार्ड, पैरवी बिट्टू ए रविन्द्र राव उ0मा0शाला, अजरा शाहीन पुरवार पुत्री शाला ईश्वरीपुरा वार्ड, श्रीमती राजकुमारी मिथलेश जैन उप कार्यालय माधवनगर, सुशीला मिश्रीलाल प्राथमिक शाला मदन मोहन चौबे वार्ड, शशिकांत तिवारी शा0प्र0शा0 बरगवां एवं अमकुही, सुमित्रा रावत आदर्श प्राथमिक शाला वंशस्वरूप वार्ड, अलका अरुण पांडेय माध्यमिक शाला सीएलपी वार्ड, सुनीता कमलेश चौधरी प्राथमिक शाला मंगल नगर एवं सुदर्शन बाल मंदिर फारेस्टर वार्ड, शकुंतला सोनी प्रा0शाला छपरवाह, लव साहू शा0प्र0शा0 बिलगवा, श्याम पंजवानी शा0प्र0शा0 खैबर लाईन कैंप, विनोद लाला यादव भुट्टू शा0प्रा0शाला पडरवारा श्रीमती रेखा संजय तिवारी सामुदायिक भवन संजय नगर सरस्वती स्कूल के पास ध्वजारोहण किया जायेगा।
निगमायुक्त श्रीमती हरसिमरन प्रीत कौर द्वारा निगम सीमान्तर्गत सार्वजनिक भवनों, स्मारकों, स्थलों एवं शालाओं में जनप्रतिनिधियों द्वारा किये जाने वाले ध्वजारोहण हेतु विद्यालय प्रमुखों, फिल्टर प्लांट हेतु कार्यपालन यंत्री जल प्रदाय विभाग, अग्निशमन कार्यालय हेतु प्रभारी अधिकारी अग्निशमन, उप कार्यालय माधवनगर जोन प्रभारी सामुदायिक भवन राजीव गांधी वार्ड हेतु सागर नायक सहायक राजस्व अधिकारी, सामुदायिक भवन संजय नगर हेतु जे.पी.सिंह बघेल उपयंत्री सहित गोल बाजार पार्क हेतु संजय सोनी प्रभारी स्वा. अधिकारी को ध्वजारोहण की समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए है।


