कटनी श्री नारायण संस्कृत महाविद्यालय शिक्षा समिति कटनी के तत्वावधान में सुदर्शना महिला एवं बाल विकास शिक्षा समिति / सुदर्शना क्लब द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। संस्था की ओर से महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों एवं छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों को शीत ऋतु से राहत देने के उद्देश्य से कंबलों का वितरण किया गया।
कंबल पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर सुदर्शना परिवार से देवांक भार्गव, प्रफुल्ल आनंदिकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं नारायण संस्कृत महाविद्यालय शिक्षा समिति की ओर से
सचिव रामाधार गौतम,
संयुक्त सचिव एडवोकेट प्रकाश भौमियाँ,
प्राचार्य उमाशंकर पांडे,
आचार्य दीपक त्रिपाठी,
छात्रावास अधीक्षक पंडित विकास दुबे,
लेखपाल शिवनारायण द्विवेदी
एवं रसोईया श्रीमती आशा शर्मा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति सचिव रामाधार गौतम ने नगर की प्रतिष्ठित एवं महिलाओं की प्रतिनिधि संस्था सुदर्शना की संस्थापक अध्यक्ष सुश्री मीरा भार्गव एवं प्रतिष्ठित भार्गव परिवार की दानवीरता व समाजसेवा की भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य उमाशंकर पांडे ने सुदर्शना परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
रामाधार गौतम
सचिव
श्री नारायण संस्कृत महाविद्यालय शिक्षा समिति, कटनी


