कटनी (22 जनवरी) – राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समस्त शासकीय भवनों एवं महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों पर 25 एवं 26 जनवरी 2026 को रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था करने के दिशा-निर्देश दिये हैं। उक्त व्यवस्था पर होने वाला व्यय संबंधित प्रशासकीय विभाग अपने विभागीय बजट से वहन करेंगे।


