रिपोर्ट चंद्रिका यादव चंदौली
21.01.2026
धावक सुष्मिता के किया सम्मानित
चहनिया चन्दौली।
क्षेत्र स्थित बलुआ निवासी फलहारी बाबा इण्टर कालेज पूरा बलुआ की कक्षा 12वीं की छात्रा कु0 सुष्मिता ने बुद्धवार अमर शहीद इण्टर कालेज प्रांगण में दौड़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पाकर विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया। बिगत माह पूर्व अयोध्या में आयोजित र्स्पधा में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया। इस अवसर पर लोगे ने सुष्मिता को सम्मानित कर उसका उत्साह बर्धन करते हुए मिठाईया खिलाकर मुॅह मीठा करवाया। साथ ही उसके उज्जल भविष्य की कामना की। इस दौरान ओमप्रकाश यादव, अजय कुमार यादव, अमृत चौरसिया, नन्दलाल गुप्ता, बब्लू खान, दिलीप कुमार आदि दर्जनो लेगे उपस्थित रहे।


