जिला कटनी के जिला सत्र न्यायालय परिसर स्थित प्रभु श्रीराम भक्त हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-पाठ के साथ आत्मीय एवं भव्य सुंदरकांड पाठ, आरती तथा तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी एवं समाजसेवी सोनू दुबे के सौजन्य से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने बताया कि यह आयोजन आपसी सौहार्द, धार्मिक आस्था एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सम्मानित अधिवक्ताओं एवं वरिष्ठजनों की गरिमामय उपस्थिति में अंजनी के लाला हनुमान जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात भावपूर्ण सुंदरकांड पाठ एवं आरती संपन्न हुई। आरती के उपरांत विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया।
इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक एवं मधुर वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने “जय श्रीराम” एवं “हनुमान जी की जय” के जयकारों के साथ प्रसाद रूप में मीठी-मीठी खीर ग्रहण की। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष संतु परौहा, कोषाध्यक्ष निर्मल दुबे, कार्यकारिणी सदस्य मांडवी पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता एस.डी. चतुर्वेदी, डी.पी. दुबे, अधिवक्ता सुदेश कुमार पांडेय, जे.पी. जालौना, प्रमोद मिश्रा, अनुज तिवारी, मनीष शुक्ला, सनत शुक्ला, शिवम गर्ग, शिवम पांडेय, मातृशक्ति अधिवक्ता अंजुलता परौहा, रीनू पटेल, गुड़िया धनवती सहित बड़ी संख्या में अन्य सम्मानित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
सभी की सहभागिता से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।


