सिलौंडी में चल रही श्री मद भागवत कथा में तीसरे दिन कथा व्यास श्री दिव्य कृष्ण जी महाराज ने बताया कि भगवान ने वामन अवतार का लेकर राजा बलि के अहंकार का नाश किया था । ये अहंकार ही है जो मानव को पाप की ओर ले जाता है । स्वयं को भगवान से बढ़ा मानने लगता है ।
विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी,पान उमरिया मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया,पूर्व जिला मंत्री , सिलौंडी सरपंच पंचों संतोष कुमार ने कथावाचक का सम्मान कर आशीर्वाद लिया ।
भगवान वामन अवतार की अनुपम झांकी को देखकर लोगों मनमुग्ध हो गए । भगवान वामन अवतार की पूजन अर्चन किया गया ।
इस दौरान विमला राय ,सतेंद्र रमा राय , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दुर्गा परस पटेल ,महामंत्री अंकित झरिया ,पूर्व सरपंच राधा राय ,सेवा राम साहू ,प्रकाश चंद्र राय सहित हजारों भक्त रहे ।


