सिलौंडी: खमहरिया बागरी में चल रही श्री मद भागवत कथा में कथावाचक पंडित मानवेंद्र शास्त्री जी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण बचपन में बहुत शरारती थे । और बाल लीलाओं से पूरे गांव के प्रिय थे । भगवान श्री कृष्ण अपने साथियों के साथ अनेक प्रकार की बाल लीला करते थे ।
मध्य प्रदेश शासन की राज्य मंत्री प्रतिमा सिंह बागरी का आगमन कथा स्थल पर हुआ।
राज्य मंत्री प्रतिमा सिंह बागरी ने कथावाचक का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया । और भागवत कथा का श्रवण किया ।
मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ,सरपंच अनिल सिंह बागरी ने राज्य मंत्री प्रतिमा सिंह बागरी जी का भव्य स्वागत किया ।
सरपंच अनिल सिंह बागरी ने निज निवास पर राज्य मंत्री प्रतिमा सिंह बागरी जी से कार्यकर्ताओं ने मुलाकात किया है ।


