सिलौंडी – खमरिया बागरी में चल रही श्री मद भागवत कथा में आज कथावाचक पंडित मानवेंद्र शास्त्री जी ने भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म की कथा को विस्तार से सुनाया ।
मानमकोहक भजनों नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की।
बालकृष्ण की सुंदर झांकी देख श्रद्धालु विभोर हो गए। बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी,सरपंच अनिल सिंह बागरी ने व्यास जी का सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
जन्मोत्सव के खास अवसर के लिए कथा पांडाल को गुब्वारों और फूलों से सजाया गया। वसुदेव जब डलिया में बाल कृष्ण को डलिया में लेकर निकले तो उनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मच गई। श्रद्धालु कृष्णभक्ति में विभोर होकर नाच उठे।
कथा वाचक ने कहा कि जीव जीवन भर अहंकार में जीता है, लेकिन जब अंत समय निकट आता है तो उसे भगवान याद आते हैं।
इसलिए प्रति राजा बलि के दान से प्रसन्न होकर भगवान वामन ने जब वरदान देने को कहा तो बलि ने कहा कि भगवन आते जाते बस आपके दर्शन हो जाएं, मुझे और कुछ नहीं चाहिए, इस तरह बलि ने भगवान को अपना द्वारपाल बना लिया। बलि बाद में इंद्र बनकर इंद्र के सिंहासन पर विराजमान हुए। अर्थात भगवान की कृपा जब मिलती है तो संसार के सारे सुख भक्त की झोली में आ जाते
इस दौरान जनपद पंचायत पूर्व अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी, सरपंच मीना मोहन बागरी ,सरपंच कैलाशचंद्र जैन राजकुमार बागरी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह ,प्रताप सिंह बागरी ,सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।


