तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर पुलिस कैसे लगाएगी लगाम.. लाचार पुलिस…
कालापीपल(बबलू जायसवाल)नगर में छोटी-छोटी गलियों में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।तेज वाहन चलाने से आए दिन दुर्घटना हो रही है,क्योंकि तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले नेताओं के चाटुकार लोग अपना रुतबा दिखाते हैं।
एवं साइलेंसर लगी बुलेट चलने वाले पुलिस के साथी होते हैं,ऐसा सूत्रों का कहना है यदि पुलिस कार्यवाही मन बनाया तो पहले ही थाने में नेताओं के फोन आना चालू हो जाते हैं,नगर की हर गलियों में पैदल चलना भी दुश्वार हो रहा है।
पुलिस केवल छोटे एवं कमजोर लोगों पर ही कार्यवाही करती है..!
नगर के किसी भी दुपहिया वाहन का चालान बनाने के पहले ही नेताओं के फोन आना शुरू हो जाते हैं,हिम्मत किसी पुलिस वाले की जो साइलेंसर लगी हुई बुलेट और तेज रफ्तार से चलने वाले पर कार्यवाही कर दे,अक्सर देखने में आता है”कि अनजान व छोटे लोग पर ही पुलिस चालानी कार्यवाही कर सकती है”रसूखदार एवं बुलेट से पटाखे फोड़ने वाले लोगों पर पुलिस किसी भी हालत में कार्यवाही नहीं कर सकती,यदि पुलिस किसी वाहन का चालान बनातीं है तो तत्काल नेताओं के फोन आना शुरू हो जाते हैं,आखिर कैसे करें बेचारी पुलिस इन रसूखदारो पर कार्यवाही,आगे आप खुद समझदार है।


