मरियापान:- ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया पान में निर्माण कार्यों में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने कलेक्टर कटनी को आवेदन सौंपते हुए मामले की पुनः निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। शिकायत में कहा है कि पूर्व में ग्राम पंचायत उमरिया पान में शिकायत के आधार पर जांच कराई गई थी,
जिसमें निर्माण कार्य कराने वाली ग्राम पंचायत को दोषी पाया गया। बावजूद इसके जनपद पंचायत स्तर से जारी जांच प्रतिवेदन में नॉट फॉर सेल सीमेंट के संबंध में कुछ भी नहीं लिखा और न ही उसके आधार पर प्रभावी कार्रवाई हुई। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत उमरिया पान में वार्ड क्रमांक 11 व 12 एवं 04 और 05 में सीसी रोड निर्माण कार्य सड़क के ऊपर ही कराया जा रहा है। इतना ही नहीं मजदूरों की वजह गिट्टी फ्लोरी से डाली जा रही है।आरोप है कि सीसी रोड के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जहा सड़क निर्माण की आवश्यकता है वहाँ निर्माण कार्य नहीं कराना चाहिए।ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि पूरे प्रकरण की बिंदुवार पुनः जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई हो सके।
*इनका कहना हैं*
टीम गठित कराकर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
*जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरसिमरनप्रीत कौर*
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


