• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*आचार्य विनोबा भावे वार्ड में विकास की बड़ी सौगात* *21 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन संपन्न* *महापौर ने महिलाओं से किया सीधा जनसंवाद*

by Manish Gautam Chiefeditor
January 17, 2026
in कटनी
0
*आचार्य विनोबा भावे वार्ड में विकास की बड़ी सौगात*  *21 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन संपन्न*  *महापौर ने महिलाओं से किया सीधा जनसंवाद*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी।नगर विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शनिवार को आचार्य विनोबा भावे वार्ड अंतर्गत निमिया मोहल्ला में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। लगभग 21 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन नगर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के मुख्य आतिथ्य एवं क्षेत्रीय पार्षद श्री सुखदेव चौधरी की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

इस सीसी रोड का निर्माण निमिया मोहल्ला में भोला निषाद के घर से तिवारी जी के घर तक एवं वार्ड के अन्य विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी। विधिवत भूमिपूजन वार्ड की वरिष्ठ महिला श्रीमती सविता खटिक के करकमलों से संपन्न कराया गया, जो महिला सम्मान का प्रतीक रहा।

इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्यगण सर्वश्री डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, पार्षद शकुंतला सोनी, वंदना राजकिशोर यादव, मंडल अध्यक्ष रजत जैन, पूर्व पार्षद डब्बू रजक, कमलेश चौधरी,समाजसेवी संजू नाकरा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं क्षेत्रीय मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने क्षेत्र की महिलाओं से सीधा जनसंवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के प्रति गंभीर है और वार्ड में विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखी जाएगी।

महापौर ने कहा कि सड़क निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर महापौर एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र की महिलाओं द्वारा पूर्व में भी महापौर से मुलाकात कर वार्ड में सड़क ना होने के कारण उत्पन्न आवागमन की समस्या से अवगत कराया गया था। महिलाओं ने विशेष रूप से बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों को रखते हुए शीघ्र निराकरण की माँग की थी। महापौर द्वारा महिलाओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके परिणामस्वरूप आज सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ और वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या के समाधान की दिशा में ठोस पहल हुई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कटनी पुलिस* सड़क सुरक्षा अभियान में थाना बाकल पुलिस की पहल, वाहन चालकों को बांटे हेलमेट “अब हमेशा पहनना है हेलमेट” — थाना प्रभारी की अपील

*सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कटनी पुलिस* सड़क सुरक्षा अभियान में थाना बाकल पुलिस की पहल, वाहन चालकों को बांटे हेलमेट “अब हमेशा पहनना है हेलमेट” — थाना प्रभारी की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d