सिलौंडी में श्री मद भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा निकाली गई । वृंदावन के कथावाचक पंडित दिव्य कृष्ण जी महाराज के मार्गदर्शन में भव्य कलश यात्रा जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय के घर से शुरू होकर श्री राम मंदिर बाजार मोहल्ला होकर बड़ी मढिया से श्री बाला जी मंदिर से बस स्टैंड होकर कथा स्थल पहुंचे । सतेंद्र राय,रमा राय,जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने सभी मंदिरों का पूजन अर्चन किया । कलश यात्रा
में श्री राधा कृष्ण की
अनुपम झांकी पूरे गांव का भ्रमण में भगवान के मनमोहन गाने पर श्री राधन कृष्ण नृत्य किया गया जिसने भक्तो का मन मोह लिया । कलश यात्रा में क्षेत्र के वरिष्ठ जन , महिलाएं,युवक और बच्चे हजारों की सख्या में शामिल होकर कलश यात्रा को सफल बनाया।


