• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….

by Manish Gautam Chiefeditor
January 17, 2026
in ज्योतिष
0
*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज 17 जनवरी 2026 को माघ मास के कृष्ण पक्ष की शिव चतुर्दशी तिथि और मूल नक्षत्र है जो कि सुबह 08:22 तक रहेगा फिर पूर्वाषाढ़ नक्षत्र आएगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:10 से दोपहर 12:52 तक रहेगा वहीं राहुकाल सुबह 09:53 से सुबह 11:12 तक रहेगा। आज धनु राशि में चंद्रमा, सूर्य बुध मंगल शुक्र मकर राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि राहु कुंभ राशि में विचरण कर रहे हैं। आज कोई विशेष व्रत या त्योहार नहीं है। वार के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो शनि देव को समर्पित होता है। शनिवार के उपाय – सरसों के तेल का दीपक शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करता है। शनिवार को शनिदेव की कृपा पाने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्घ्य देना चाहिए। तीन परिक्रमा और उठक-बैठक करना लाभदायक होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य करना भी जरूरी है। जिसमें चमड़े के जूते, काले तिल, उड़द की दाल और छाता जैसी वस्तुएं शामिल हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव पुरस्कृत करते हैं और बुरे कर्मों की सजा देते हैं।*

*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

मेष – पॉजिटिव- आपने किसी खास कार्य को लेकर संकल्प लिया है, तो आज उस पर काम करने का अनुकूल समय है। प्रकृति का साथ मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है और भावनात्मक रूप से आप सशक्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। कोई नजदीकी संबंधी समस्या का कारण बन सकता है। फालतू बातों में न उलझकर अपने काम पर ध्यान रखें। बिना अनुभव के किसी जिम्मेदारी को न लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में छोटी समस्याएं बनी रह सकती हैं। नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार करें, बेहतर होगा कि आज इसे स्थगित रखें। दूसरों की सलाह आपको उलझा सकती है। ऑफिस में उच्च अधिकारियों से संबंध सही रखेंगे तो लक्ष्य हासिल हो सकता है।
लव- वरिष्ठों के स्नेह और मार्गदर्शन से घर का माहौल शांत रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- प्रदूषण और सर्दी के कारण सिर दर्द हो सकता है। चिंता की बात नहीं। दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3*

वृष – पॉजिटिव- लाभकारी समय चल रहा है, इसका सही उपयोग करें। परिवार के साथ घर की सुख-सुविधा से जुड़ी गतिविधियों में अच्छा समय बीतेगा। किसी काम को नया रूप देने के लिए रचनात्मक तरीके अपनाएंगे और सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- संतान की किसी गतिविधि को लेकर चिंता हो सकती है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से समाधान मिलेगा। व्यस्तता के कारण आराम कम मिलेगा। कोर्ट केस का मामला आपसी सहमति से सुलझ सकता है।
व्यवसाय- व्यवस्था बेहतर रहेगी और कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुडे कामों में सफलता के योग हैं। व्यापार बढ़ाने के लिए योजनाएं बनेंगी और सफल भी रह सकती हैं। नौकरी में लक्ष्य पूरा होने से राहत मिलेगी।
लव- जीवनसाथी का सहयोग सुकून देगा। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी रखें।
स्वास्थ्य- मनपसंद कामों के लिए समय निकालें। थकान और तनाव से कमजोरी रह सकती है।
*भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 8*

मिथुन – पॉजिटिव- चुनौतियों को स्वीकार करना उन्नति के रास्ते खोलेगा। पूरी ऊर्जा के साथ काम पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी का कोई मामला सुलझ सकता है। रुकी पेमेंट मिलने की उम्मीद है।
नेगेटिव- नकारात्मक स्थिति बने तो समय के साथ समझौता न करें। बिना सोचे जल्दबाजी में निर्णय न लें। मानसिक स्थिति को सकारात्मक रखने का प्रयास करें।
व्यवसाय- बेहतरीन ऑर्डर मिल सकते हैं और कर्मचारियों का सहयोग रहेगा। मीडिया और कम्युनिकेशन से जुडे कामों में निर्णय लेते समय सतर्क रहें। ऑफिस के अंदरूनी विवाद आपकी क्षमता पर असर डाल सकते हैं।
लव- घर में किसी खास वस्तु की खरीद से खुशी रहेगी। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- मौसमी परेशानी रह सकती है। थोड़ी सावधानी और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4*

कर्क – पॉजिटिव- आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष रूप से अच्छा रह सकता है। परिवार की जिम्मेदारियों को समझदारी से निभाएंगे तो घर में खुशहाली बनेगी। छुपी प्रतिभा को पहचान मिलेगी। मांगलिक कार्य की योजना भी बन सकती है।
नेगेटिव- कोई भी अहम निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर सोचें। जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। घरेलू विवादों को तूल न दें और संयम से सुलझाएं। कुछ लोग आपके खिलाफ अफवाह फैला सकते हैं।
व्यवसाय- सुबह कुछ रुकावटें रह सकती हैं, पर दोपहर बाद लाभदायक स्थिति बनेगी। सेल-परचेज से जुडे लोगों की कोई फायदेमंद डील हो सकती है। ऑफिस में पेपरवर्क में सावधानी रखें।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर का कार्यक्रम बन सकता है।
स्वास्थ्य- आंखों से जुडी समस्या हो सकती है। आलस और नकारात्मक विचार बढ़ें तो ध्यान और मेडिटेशन करें।
*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9*

सिंह – पॉजिटिव- आज रूटीन से हटकर कुछ खास करने की इच्छा रहेगी। समस्या आए तो घबराएं नहीं, समाधान खोजें। मकान या जमीन से जुडे रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।
नेगेटिव- नकारात्मक स्थिति में मनोबल बनाए रखें। किसी खास विषय को लेकर असमंजस रह सकता है। घर के किसी सदस्य की सेहत के कारण आपका काम अधूरा रह सकता है। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर आपकी कोई महत्वपूर्ण बात लीक हो सकती है, इसलिए कर्मचारियों पर नजर रखें। विपरीत परिस्थितियां जल्द काबू में आ जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों पर उच्च अधिकारियों का दबाव रह सकता है।
लव- घर में मांगलिक आयोजन की योजना बनेगी और परिवार साथ देगा। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- अधिक मेहनत से थकान और दर्द हो सकता है। मौसम के अनुसार दिनचर्या और खानपान रखें।
*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3*

कन्या – पॉजिटिव- वरिष्ठों के मार्गदर्शन से कोई खास काम पूरा होगा और फाइनेंस से जुड़ी समस्या का हल मिलेगा। नजदीकी संबंधी से मतभेद दूर होंगे और घर में सुकून रहेगा।
नेगेटिव- किसी मित्र को आर्थिक मदद करनी पड सकती है, जिससे बजट प्रभावित होगा। छोटी बात पर विवाद न बढ़़ने दें। विद्यार्थियों को पढाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
व्यवसाय- पार्टनरशिप में अनबन की आशंका है और लेबर से परेशानी हो सकती है। शांति से समाधान निकालें। सरकारी नौकरी वालों के लिए उन्नति के योग हैं।
लव- पति-पत्नी का भरोसा रिश्तों को मजबूत रखेगा। प्रेम संबंध में आगे बढ़़ने से पहले सोच-विचार कर निर्णय लें।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और कब्ज बढ़ सकती है। महिलाओं को हार्मोन से जुड़ी परेशानी हो तो लापरवाही न करें और समय पर इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5*

तुला – पॉजिटिव- आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और काम समय पर पूरे होंगे। परिवार से जुडे महत्वपूर्ण निर्णय में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। मनोरंजक यात्रा का प्लान बन सकता है।
नेगेटिव- कठिन परिस्थिति में घबराएं नहीं, समाधान खोजें। किसी अप्रिय व्यक्ति के आने से माहौल तनावपूर्ण हो सकता है, जिसका असर काम पर भी पडेगा। वरिष्ठों की सलाह जरूर लें।
व्यवसाय- जरूरी काम समय रहते निपटाएं। कार्यस्थल पर अभी बदलाव करना ठीक नहीं है। निवेश से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। ऑफिस में किसी सहयोगी से मनमुटाव हो सकता है।
लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- असंतुलित भोजन से बदहजमी और एसिडिटी बढ़ सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2*

वृश्चिक – पॉजिटिव- आपकी योग्यता से ऐसे सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, जिनसे परिवार और रिश्तेदारों में मान-सम्मान बढ़ेगा। योजनाओं को सही तरीके से लागू करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
नेगेटिव- अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। दूसरों से उम्मीद रखना व्यर्थ हो सकता है। कुछ लोग रुकावट डाल सकते हैं। काम और परिवार के बीच तालमेल बैठाना चुनौती रहेगा।
व्यवसाय- लेनदेन में सावधानी रखें और सोच-विचार में ज्यादा समय न गंवाएं। पेपर और फाइलें पूरी रखें। किसी सहयोगी से बहस हो सकती है।
लव- परिवार घर की व्यवस्था में सहयोग देगा। आपको भी सबकी जरूरतों का ध्यान रखना होगा।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और गला खराब रह सकता है। थायराइड की समस्या बढ़ सकती है।
*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4*

धनु – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। लंबे समय से रुका काम आज पूरा हो सकता है। समझदारी और सही आचरण नुकसान को भी फायदे में बदल सकता है। लेनदेन से लाभ होगा।
नेगेटिव- अतिरिक्त जिम्मेदारियां रहेंगी। वरिष्ठ सदस्य की सेहत के कारण दिनचर्या बिगड़ सकती है। बच्चों की समस्याओं पर भी समय देना होगा।
व्यवसाय- टैक्स से जुड़ा मामला उलझ सकता है, पर सरकारी व्यक्ति की मदद से समाधान मिल सकता है। मेहनत का फल निकट भविष्य में मिलेगा। कोई ऑफिशियल यात्रा रद्द हो सकती है।
लव- परिवार में सुख-शांति रहेगी। घर में बच्चे से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है।
स्वास्थ्य- मौसम के कारण हल्की परेशानी रह सकती है। योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9*

मकर – पॉजिटिव- कोई समस्या हल होने से दिन अच्छा बीतेगा। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता की उम्मीद है। घर के रखरखाव पर विचार होगा और काम शुरू हो सकता है।
नेगेटिव- पडोसी से विवाद में न पडें। गुस्सा और अहंकार पर नियंत्रण रखें। ज्यादा सोच-विचार से अवसर निकल सकता है, इसलिए सही समय पर निर्णय लें।
व्यवसाय- व्यवस्था अच्छी रहेगी और मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। प्रॉपर्टी में अच्छी डील फाइनल हो सकती है। सरकारी नौकरी वालों को महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी की हल्की नोकझोंक रिश्ते को मधुर बनाएगी। प्रेम विवाह के प्रयासों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और माइग्रेन से राहत के लिए खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1*

कुंभ – पॉजिटिव- परिवार से जुडे महत्वपूर्ण फैसले लेने पड सकते हैं, जो सकारात्मक परिणाम देंगे। पुराने गिले-शिकवे दूर करने का समय है। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी रहेगी।
नेगेटिव- ज्यादा संवेदनशील होना नुकसान दे सकता है। अपरिचित लोगों पर भरोसा न करें। अपनी नकारात्मक बातों पर नियंत्रण रखेंगे तो स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।
व्यवसाय- पेपर वर्क और फाइलें व्यवस्थित रखें। मशीनरी और तेल से जुड़ा कारोबार मुनाफा दे सकता है। ऑफिशियल काम समय पर पूरे करें।
लव- बाहरी व्यक्ति की वजह से गलतफहमी बन सकती है। समस्याएं आपस में बैठकर सुलझाएं। विवाह योग्य लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- मशीनरी का उपयोग और वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जोखिम लेना नुकसान दे सकता है।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6*

मीन – पॉजिटिव- दिन सामान्य रहेगा। घरेलू मामलों को सुलझाने में किसी शुभचिंतक की सलाह मदद करेगी। योजनाबद्ध और एकाग्र रहने से रुके काम आगे बढ़ेंगे। विरोधी पक्ष का रुख बदल सकता है। मेहमानों की आवाजाही से माहौल अच्छा रहेगा।
नेगेटिव- आर्थिक स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए क्षमता से अधिक खर्च या निवेश न करें। कर्ज या लोन लेने की योजना हो तो पुनर्विचार करें। मामा पक्ष से संबंध मधुर रखें।
व्यवसाय- अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। संपर्क और मार्केटिंग मजबूत करें। नए काम में जोखिम न लें। ऑफिशियल यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
लव- पति-पत्नी के सामंजस्य से घर में खुशी रहेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं।
स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इन्फेक्शन जैसी परेशानी हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*छिंदवाड़ा में हिंदू महासम्मेलन का आयोजन आज*

*छिंदवाड़ा में हिंदू महासम्मेलन का आयोजन आज*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d