• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*आबकारी दल की होटल ढाबों सहित कच्ची शराब के अड्डों पर छापेमार कार्यवाही* *5200 कि.ग्रा. महुआ लहान व 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा की गई बरामद*

by Manish Gautam Chiefeditor
January 16, 2026
in छिन्दवाडा
0
*आबकारी दल की होटल ढाबों सहित कच्ची शराब के अड्डों पर छापेमार कार्यवाही*  *5200 कि.ग्रा. महुआ लहान व 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा की गई बरामद*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्‍दवाड़ा/16 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर.वैद्य के मार्गदर्शन में जिले के आबकारी अमले द्वारा आज प्रात: के समय वृत्त प्रभारी श्री आकाश मेश्राम के नेतृत्व में सोमाढाना में जंगल के अंदर बहने वाले नाले के किनारे छुपाकर प्लास्टिक के विभिन्न ड्रमों और प्लास्टिक की पन्नियों में अनेक स्थानों पर छुपाकर रखे हुए महुआ लहान को आबकारी विभाग के दल द्वारा ढूंढ़कर विधिवत नष्ट किया गया। इसी स्थान पर चालू भट्टी भी चढ़ी हुई मिली, जिसे तोड़ दिया गया। इसके बाद ग्राम रोहनाखुर्द में जंगल के अंदर बहने वाले नाले के किनारे प्लास्टिक के ड्रम और पन्नियों में भरे महुआ लहान को टीम ने ढूंढा और उन्हें निकालकर विधिवत नष्ट किया गया। अंत में ग्राम गंगई में डैम के किनारे पानी में दबाकर रखी गई प्लास्टिक की पन्नियों में भरे महुआ लहान को ढूंढकर विधिवत नष्ट किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की 1915 धारा 34 के तहत कुल 09 प्रकरण दर्ज कर 5200 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट किया गया। साथ ही 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा आबकारी द्वारा कब्जे में ली गई।

इसी तरह गुरुवार की रात्रि में भी शहर के आबकारी अमले द्वारा विभिन्न होटल ढाबों में दबिश दी गई जहां मदिरा पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। चाचा का ढाबा, हॉट फूड ढाबा, पाल पानीपुरी एवं शुक्ला ढाबा में कार्यवाही कर कुल 3.24 बल्क लीटर स्प्रिट एवं 3 बल्क लीटर बीयर बरामद कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 36 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री कैलाशचंद्र चौहान, सुश्री भारती गोंड, श्री वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, आबकारी उपनिरीक्षक श्री आकाश मेश्राम, श्री जीतसिंह धुर्वे, सुश्री वैशाली भगत, श्री अनिकेत पटेल, सुश्री पूर्णिमा वरकड़े, श्री हर्ष सोनी, सुश्री रुचि बागरी के साथ ही आबकारी अमला उपस्थित था।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*निरीक्षण में अग्नि सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी उजागर*

*निरीक्षण में अग्नि सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी उजागर*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d