कालापीपल(बब्लू जायसवाल) ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के उपलक्ष में उनके जीवन के आदर्श एवं विचार जन-ज न तक पहुंचाने के लिए 16 जनवरी 2026 को सांदीपनि विद्यालय कालापीपल में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विष्णु नारोलिया विभाग समन्वयक एवं कार्यपालक निदेशक केशव विद्यापीठ इंदौर अध्यक्षता विष्णु प्रसाद नागर जिला समन्वयक जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक धनसिंह धनगर,भगवत सिंह वर्मा,श्रीमति ज्योति बिठौर,लक्ष्मण यादव,एल पी शाक्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात स्वागत भाषण एवं जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित अभियान की जानकारी विकासखंड समन्वयक धन सिंह धनगर द्वारा दी गई,इसके पश्चात जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर द्वारा जन अभियान परिषद की विभिन्न जानकारी दी गई मुख्य वक्ता के रूप में विष्णु नारोलिया द्वारा स्वामी विवेकानंद द्वारा किस प्रकार हमारे देश का मान विश्व स्तर पर बढ़ाया भारतीय संस्कृति का परचम विश्व पटल पर लहराया स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से जुड़े हुए अनेक प्रसंगों के साथ युवाओं को प्रेरक उद्बोधन दिया गया,कार्यक्रम का संचालन नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष हुकम सिंह परमार(देश प्रेमी) द्वारा किया गया,कार्यक्रम का आभार केदार सिंह मेवाडा नवांकुर संस्था साधना सार्थक के सचिव द्वारा किया गया,इस अवसर पर अन्य गणमान्य नागरिक बबलू जायसवाल हरविलास सिंह राजपूत रोहित राजपूत ईश्वर सिंह परमार रामगोपाल मीणा लक्ष्मण राजपूत भावना व्यास,हनुमत सिंह परमार,श्रीमती रानी मेवाड़ा श्रीमती सपना शर्मा,ईशान मेवाड़ा प्रियांशु सोनी विकास अटेरियां आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


