*बड़वारा पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर–ट्रॉली जप्त*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय श्रीमती उषा राय के मार्गदर्शन में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 16.01.2026 को थाना बड़वारा पुलिस द्वारा देहात भ्रमण के दौरान ग्राम गुड़ा मोड़ (मेन रोड) पर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक हरे रंग का जॉनडियर कंपनी का ट्रैक्टर–ट्रॉली पकड़ा गया।
जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम संदीप चौधरी पिता शिवकुमार चौधरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम गुड़ा कलां, थाना बड़वारा, जिला कटनी बताया। ट्रैक्टर–ट्रॉली में लोड रेत के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर चालक द्वारा कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए।
उक्त वाहन को अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर समक्ष गवाहों के कब्जे में लेकर ट्रैक्टर–ट्रॉली जप्त की गई तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन को सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा किया गया।
*विशेष भूमिका:* इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि के.के. पटेल, प्रधान आरक्षक पवनराज, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी सिंह, गौरीशंकर सिंह, सुरेन्द्र सिंह एवं बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।
कटनी पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।


