*सगी मां का क्रूर कृत्य! ढाई साल की मंजीता का गला घोंटकर हत्या पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा*
ग्राम परसगांव, थाना चांद (चौरई अनुभाग, छिंदवाड़ा जिला) में ढाई वर्षीय मंजीता चौरिया की संदिग्ध मृत्यु की जांच में खुलासा हुआ कि उसकी मां संगीता चौरिया ने ही क्रोध और तनाव में आकर रुमाल से गला घोंटकर एवं हाथ से दबाकर हत्या कर दी। प्रार्थी रामदास चौरिया (पिता) की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू हुई, जिसमें गला घोंटने के साक्ष्य मिले। 13 जनवरी 2026 को अपराध क्र. 14/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और जिला जेल भेजा गया।पुलिस की भूमिका और टीम पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भारती जाट के नेतृत्व में थाना चांद प्रभारी प्रशिक्षु उप-पुलिस अधीक्षक ललित बैरागी ने विशेष टीम गठित की। मुख्य सदस्य:प्रशिक्षु उप. पुलिस अधीक्षक ललित बैरागी (थाना प्रभारी, चांद)उ.नि. सावनलाल भलावी आरक्षक विवेक बघेल, संदीप बघेलम.आर. सोनम बघेल, सोनू सनोडिया इस टीम ने त्वरित पतासाजी कर सफलता हासिल की। विवेचना जारी है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


