• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…

by Manish Gautam Chiefeditor
January 16, 2026
in ज्योतिष
0
आज किन राशियों पर बरसेगी किस्मत? 8 जनवरी 2026 राशिफल गुरु कृपा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज 16 जनवरी 2026 को माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मूल नक्षत्र है। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:15 से दोपहर 12:58 तक रहेगा वहीं राहुकाल सुबह 11:16 से दोपहर 12:36 तक रहेगा। आज धनु राशि में चंद्रमा, सूर्य बुध मंगल शुक्र मकर राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि राहु कुंभ राशि में विचरण कर रहे हैं। आज मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग है, इसलिए शिव-पार्वती की पूजा, शिवलिंग पर जल में काले तिल मिलाकर अर्पित करना, बेलपत्र के नीचे घी का दीपक जलाना और मासिक शिवरात्रि के लिए विशेष उपाय करना लाभकारी है; साथ ही शिक्षा में बाधा के लिए हनुमान चालीसा पाठ और तुलसी माला धारण करें, और तुला राशि वाले दुर्गा को मिठाई का भोग लगाकर ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ का जाप करें।*

*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

मेष – पॉजिटिव- यदि आपकी कोई दिली इच्छा लंबे समय से अटकी हुई है, तो आज उसे पूरा करने की दिशा में कदम उठाएं। आपकी प्रतिभा और योग्यता का सामाजिक गतिविधियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। स्थान परिवर्तन या स्थान से जुड़ी कोई योजना भी आज कार्य रूप में परिणित हो सकती है।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना नुकसान दे सकता है। अपने काम पर ही ध्यान केंद्रित रखें। युवा वर्ग कुछ तनाव की स्थिति से गुजर सकता है, बेहतर होगा कि सकारात्मक गतिविधियों में समय बिताएं।
व्यवसाय- कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी और आय के स्रोत बढ़ेंगे। नौकरी में परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं, बस सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रखें। मार्केटिंग से जुडे लोगों को कोई सुनहरा मौका मिल सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा, जिससे वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर परेशानी का कारण बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। कुछ समय योग और व्यायाम में भी बिताएं।
*भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6*

वृष – पॉजिटिव- योजनाओं को साकार करते समय ध्यान रखें कि मेहनत के बल पर ही महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग भी बना रहेगा। भाई-बहनों के आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
नेगेटिव- निर्णय लेने में देर न करें। कई बार ज्यादा सोच-विचार करने से उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। युवा वर्ग को किसी वजह से करियर संबंधी योजनाएं फिलहाल टालनी पड़ सकती हैं, पर निराशा और तनाव हावी न होने दें।
व्यवसाय- समय मेहनत और परिश्रम वाला है। व्यवसाय में चुनौतियां और प्रतिस्पर्धा रहेगी। किसी अहम कर्मचारी की वजह से व्यवस्था बिगड़ सकती है। नौकरी में बदलाव के अवसर बनेंगे।
लव- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक शांति के लिए कुछ समय एकांत में या आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर बिताएं।
*भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2*

मिथुन – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत अच्छी होगी। समान विचारधारा के लोगों से मेल-मिलाप नई ऊर्जा देगा। लक्ष्य हासिल करने में भाइयों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेगा।
नेगेटिव- व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें। अत्यधिक उदारता नुकसान दे सकती है। कभी-कभी क्रोधपूर्ण वाणी समस्या बढ़ा सकती है, इसलिए संयम रखें। तनाव की वजह से नींद पूरी न हो पाने की आशंका है।
व्यवसाय- ऑर्डर पूरे करते समय कुछ उलझनें आ सकती हैं। काम के प्रति लापरवाही नुकसानदेह रहेगी। नौकरीपेशा लोग बॉस और उच्च अधिकारियों से संबंध खराब न करें।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। दोस्तों से मेल-मिलाप प्रसन्नता देगा और नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- चल रही समस्या से राहत मिलेगी, पर मौसम के कारण लापरवाही न करें।
*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5*

कर्क – पॉजिटिव- आज किसी विशेष कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। लोग आपकी काबिलियत के कायल होंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कार्यवाही चल रही है, तो उससे संबंधित काम आसानी से संपन्न हो सकता है।
नेगेटिव- बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। गुप्त रूप से अपने कार्यों को अंजाम दें और योजनाओं पर मनन-चिंतन बढ़ाएं। घर के किसी सदस्य की लापरवाही या गलत बात चिंता दे सकती है।
व्यवसाय- खुद को साबित करने के लिए संघर्ष और मेहनत बढ़ेगी, क्योंकि परिस्थितियां अभी पूरी तरह अनुकूल नहीं हैं। अपने काम से जुड़ी और अधिक जानकारियां जुटाएं। नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य पूरा करने में ज्यादा परिश्रम करना होगा।
लव- परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए उत्तम रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मौसमी परेशानी जैसे खांसी, जुकाम रह सकती है।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7*

सिंह – पॉजिटिव- रूटीन की कुछ गतिविधियां स्थगित रखकर वित्तीय योजनाओं पर अधिक ध्यान दें। लाभदायक स्थिति बनी हुई है। मित्रों और परिवार के साथ मनोरंजन में समय अच्छा बीतेगा और आप रिलैक्स महसूस करेंगे।
नेगेटिव- अति आत्मविश्वास नुकसानदायक हो सकता है और बनते कामों में विघ्न पड़ सकता है। निजी व्यस्तताओं के कारण पारिवारिक मामलों को नजरअंदाज न करें। धन से जुडे फैसले सोच-समझकर लें।
व्यवसाय- कार्यप्रणाली में बदलाव सकारात्मक परिणाम देगा। गुस्से और आवेश पर नियंत्रण जरूरी है, वरना इसका असर काम और व्यवसाय पर पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से खुशी होगी।
लव- जीवनसाथी का सहयोग घर में व्यवस्था बनाए रखेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- तनाव से दूर रहें। किसी भी तरह का जोखिम न लें और वाहन सावधानी से चलाएं।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9*

कन्या – पॉजिटिव- आपके द्वारा लिया गया कोई खास निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है। इसलिए किसी भी कार्य से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करें, उचित परिणाम मिलेंगे। धर्म और अध्यात्म में आस्था बनी रहेगी।
नेगेटिव- बच्चों के साथ समय बिताएं और उनकी समस्याओं पर ध्यान दें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। यदि भूमि की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कार्यवाही चल रही है, तो ज्यादा लाभ की उम्मीद किए बिना संतुलित निर्णय लें।
व्यवसाय- प्रभावशाली लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा और नए संपर्क बनेंगे। किसी भी डील में सावधानी जरूरी है। मशीनरी और टेक्निकल काम से जुडे व्यवसाय सफल रहेंगे। सरकारी सेवारत लोगों पर उच्च अधिकारियों का दबाव बढ़ सकता है।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- आर्थिक चिंता के कारण उदासी या तनाव रह सकता है। ध्यान और योग पर फोकस करें।
*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1*

तुला – पॉजिटिव- आप अपने अंदर गजब का आत्मविश्वास महसूस करेंगे और हर परिस्थिति में काम पूरा करने की क्षमता रहेगी। समाज और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी विशेष प्रयोजन से यात्रा संभव है।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय समाधान खोजें। आप अपने मनोबल से स्थिति संभाल लेंगे। विद्यार्थी नए सत्र की परीक्षा को लेकर शुरुआत से मेहनत बनाए रखें।
व्यवसाय- वर्तमान काम के अलावा अन्य क्षेत्रों पर भी ध्यान दें, नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में किए गए बदलाव आगे चलकर बेहतर परिणाम देंगे। कोई आधिकारिक यात्रा भी हो सकती है।
लव- घर में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में आप भाग्यशाली रहेंगे।
स्वास्थ्य- अनियमित खान-पान से कब्ज या वायु विकार जैसी समस्या हो सकती है। दिनचर्या संयमित रखें।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4*

वृश्चिक – पॉजिटिव- पठन-पाठन और रुचि के कार्यों में समय बिताने से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जिन कामों के लिए आप मेहनत कर रहे थे, उनका शुभ फल उम्मीद से अधिक मिल सकता है। रुकी हुई पेमेंट वापस मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- जल्दबाजी न करें। धैर्य और शांति से काम करें, परिणाम बेहतर मिलेंगे। युवा वर्ग परिस्थितियों से भागने के बजाय सामना करें। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल स्वयं रखें।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी से जुडे कामों में लाभ की स्थिति है, पर पेपर वर्क सावधानी से करें। यदि व्यवस्था में बदलाव की योजना है, तो उस पर तुरंत अमल करें। ऑफिशियल मीटिंग हो सकती है, जिसमें आपका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा।
लव- घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है।
स्वास्थ्य- चिंता के कारण सिरदर्द या माइग्रेन बढ़ सकता है। दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें।
*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5*

धनु – पॉजिटिव- सकारात्मक रहकर ऊर्जा को संचित रखने का प्रयास सफल रहेगा। दूसरों की मदद और सहयोग में आपका योगदान रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। फाइनेंस से जुड़ी योजनाएं सफल रहेंगी। विद्यार्थियों को करियर से संबंधित खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।
नेगेटिव- अत्यधिक कार्यभार का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। सभी जिम्मेदारियां अकेले न लें, काम बांटना सीखें। दूसरों की सलाह पर भी ध्यान दें। किसी बात पर अड़ जाने से काम बिगड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में मंदी का असर रह सकता है, पर होलसेल कारोबार मुनाफा देगा। ऑफिस की बातें किसी से शेयर न करें। युवाओं को शिक्षा के अनुरूप अच्छी जॉब मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग हैं।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में सुखद वातावरण बनाए रखेंगे। मनोरंजन से जुड़ा कोई प्रोग्राम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- खान-पान और दिनचर्या से समझौता न करें। तनाव और मेहनत के कारण ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4*

मकर – पॉजिटिव- अपनी गलतियां स्वीकार कर उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना तरक्की देगा। दैनिक काम व्यवस्थित ढंग से निपटाने पर आप जरूरी कार्यों के लिए समय निकाल लेंगे। पिछले कुछ समय से चली आ रही चिंता से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- व्यक्तिगत या पारिवारिक दिक्कत आए, तो घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लें। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। विपरीत परिस्थिति में मनोबल न गिराएं। किसी से वादा किया है तो निभाएं, वरना मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है।
व्यवसाय- फील्ड से जुडे संपर्कों से फायदा होगा, पर प्रोडक्ट की क्वालिटी और बेहतर करनी होगी। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर नजर रखें। ऑफिस में टीमवर्क से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार को समय दें। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- मौसम से बचाव के लिए सुरक्षा नियमों का पालन करें। आयुर्वेदिक दिनचर्या अपनाना लाभदायक रहेगा।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2*

कुंभ – पॉजिटिव- कुछ दिक्कतें रहेंगी, पर आप अपनी योग्यता और मेहनत से परिस्थितियों को अनुकूल बना लेंगे। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में नई योजना को आगे बढ़ाने का अच्छा समय है। धर्म-कर्म और अध्यात्म में रुचि व्यवहार को सकारात्मक बनाएगी।
नेगेटिव- कोई नजदीकी मित्र आपके खिलाफ अफवाह फैला सकता है, सतर्क रहें। आज की यात्रा धन और समय का नुकसान कर सकती है। युवाओं को लक्ष्य के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
व्यवसाय- अपनी कार्यप्रणाली और व्यवसायिक बातें किसी से साझा न करें, वरना कोई फायदा उठा सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ी महत्वपूर्ण डील फाइनल होने की संभावना है। सरकारी नौकरी में राजनीति हो सकती है, सावधान रहें।
लव- वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। मित्रों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- सर्दी से जुड़ी परेशानी हो सकती है। सिरदर्द की शिकायत भी रह सकती है।
*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3*

मीन – पॉजिटिव- किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात आपको नई दिशा दे सकती है। शुभ समाचार मिलने से मन का बोझ हल्का होगा। धर्म-कर्म में समय देने से आत्मिक सुकून मिलेगा और आप काम बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
नेगेटिव- इस समय सोसाइटी या सामाजिक गतिविधियों से दूरी रखें। पड़़ोसियों से अनबन की स्थिति बन सकती है। संतान से जुडे कामों में रुकावटें आ सकती हैं। गैरकानूनी कामों से दूर रहें।
व्यवसाय- जल्दबाजी और अति उत्साह काम बिगाड़ सकते हैं। नए जनसंपर्क लाभ देंगे। कामकाज की अधिकता रहेगी, पर परिणाम सकारात्मक मिलेंगे। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए ज्यादा परिश्रम करना पड़ सकता है।
लव- परिवार में एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सामंजस्य रहेगा। मिल-जुलकर काम करने से आपसी प्यार बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना सीखें, वरना इसका असर सेहत पर पड़ सकता है।
*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मकर संक्रांति पर सेवा और संवेदना का संदेश

मकर संक्रांति पर सेवा और संवेदना का संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d