छिंदवाड़ा, 14 जनवरी 2026: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री श्याम टेलर जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर छिंदवाड़ा के भाजपा युवा नेता यमन साहू ने एक सराहनीय पहल की। उन्होंने अपनी मित्रमंडलीय टीम के साथ मिलकर शहर के अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के फुटपाथों और अन्य स्थानों पर गुजारा करने वाले भूखे व बेसहारा लोगों को भोजन वितरित किया।यह कार्यक्रम प्रदेश भर में मनाए जा रहे श्याम टेलर जी के जन्मदिवस समारोह का हिस्सा था, जिसमें सामाजिक सेवा पर विशेष जोर दिया गया। यमन साहू ने बताया कि इस नेक कार्य से न केवल जरूरतमंदों को भोजन मिला, बल्कि भाजपा युवा मोर्चा की सेवा भावना भी लोगों के बीच पहुंची। स्थानीय लोगों ने इस पहल की खूब सराहना की और इसे सामाजिक जिम्मेदारी का अनुकरणीय उदाहरण बताया।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


