रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नर्मदापुरम जितेन्द्र पाठक के मार्गदर्शन में होटल-ढाबों की चेकिंग एवं अवैध शराब के विरुद्ध धरपकड़ की कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में थाना कोतवाली नर्मदापुरम में दिनांक 13/01/2026 की रात्रि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टेण्ड के सामने पहलवान होटल के बाजू में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने की नीयत से खड़ा है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया। मौके पर एक व्यक्ति सफेद रंग का झोला लिए दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम मनीष पिता रामविलास धुर्वे उम्र 21 वर्ष निवासी गोडी मोहल्ला, बुधनी जिला सीहोर बताया । आरोपी के पास रखे झोले की तलाशी लेने पर-
– देशी शराब मसाला–16 क्वार्टर
– देशी शराब प्लेन–08 क्वार्टर
– ऑफिसर च्वाइस–04 क्वार्टर
कुल 28 क्वार्टर (5.40 लीटर) शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2360 रुपये पाई गई। मौके पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली नर्मदापुरम में अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।
दूसरे मामले में कार्यवाही-
इसी दिनांक की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दूसरी कार्यवाही की गई। सूचना प्राप्त हुई कि सुमित निवासी फूटा कुआं, बालागंज नर्मदापुरम स्कूटी में अवैध शराब रखकर काका श्री होटल में शराब सप्लाई करने जा रहा है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर रवाना किया गया। मौके पर एक व्यक्ति ग्रे रंग की स्कूटी क्रमांक MP-05-ZH-5715 के साथ खड़ा मिला, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम सुमित पिता पवन भोइया उम्र 20 वर्ष निवासी फूटा कुआं के पास, बालागंज नर्मदापुरम बताया। आरोपी की स्कूटी की डिक्की चेक करने पर
– देशी शराब प्लेन-60 क्वार्टर
– ऑफिसर च्वाइस–04 क्वार्टर
कुल 64 क्वार्टर (11.52 लीटर) शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 4000 रुपये,
एवं एक ग्रे रंग की स्कूटी क्रमांक MP-05-ZH-5715 जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली नर्मदापुरम में अपराध क्रमांक 46/2026 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
कुल जप्ती-
कुल शराब – 16.56 लीटर
कुल कीमत – 6360 रुपये
एक ग्रे रंग की स्कूटी क्रमांक MP-05-ZH-5715 जप्त
दोनों होटल संचालकों को संबंधित प्रकरण में नोटिस जारी किए गए।
कारवाई में विशेष भूमिका रही –
निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर,उनि विशाल नागवे,सउनि संजय रघुवंशी,सउनि रेवाराम गायकवाड़, प्रआर 583 रितेश,प्रआर 312 विनोद,
प्रआर 854 कमलेश,आर 42 अजमेश,आर 651 अविनाशी,
आर 772 भिक्कू।


