• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नरसिहपुर

*मकर संक्रांति पर नर्मदा घाट बने सेफ ज़ोन, महिला सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक पुख्ता इंतज़ाम* नर्मदा घाटों पर हाईटेक निगरानी, ड्रोन–सीसीटीवी से 24 घंटे पहरा,/

by Manish Gautam Chiefeditor
January 14, 2026
in नरसिहपुर
0
*मकर संक्रांति पर नर्मदा घाट बने सेफ ज़ोन, महिला सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक पुख्ता इंतज़ाम*  नर्मदा घाटों पर हाईटेक निगरानी, ड्रोन–सीसीटीवी से 24 घंटे पहरा,/
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*मध्यप्रदेश भोपाल विशेष संवाददाता राजकुमार दुबे नरसिंहपुर

==================================
मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर जिले के विभिन्न नर्मदा तटों पर आयोजित धार्मिक मेलों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने चाक-चौबंद और हाईटेक इंतज़ाम किए हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य एवं निगरानी के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
नर्मदा घाटों एवं मेला क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील घाटों पर विशेष निगरानी, गोताखोर दल एवं एसडीआरएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जहां से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। वहीं सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भीड़ प्रबंधन पर लगातार नजर रखी जाएगी।

महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है तथा वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार केंद्र एवं एंबुलेंस की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है।

⬛ एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना की अपील,
=========================
पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना ने मेला में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील की है कि वे शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं से दूर रहें तथा केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही विश्वास करें।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि स्नान के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें, गहरे पानी में न जाएं, बच्चों व बुजुर्गों पर विशेष ध्यान रखें और किसी भी आपात स्थिति में घबराए बिना तत्काल पुलिस, होमगार्ड या डायल 112 पर सूचना दें। साथ ही यातायात नियमों का पालन करें, अवैध या सड़क किनारे वाहन खड़ा न करें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अपने कीमती सामान की स्वयं सुरक्षा करें।
नरसिंहपुर पुलिस ने विश्वास दिलाया है कि मकर संक्रांति का यह पावन पर्व जिले में पूर्ण सुरक्षा, शांति और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
महिला की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, मामले में एसपी ने लिया संज्ञान

महिला की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, मामले में एसपी ने लिया संज्ञान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d