• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिले में हर्षोल्‍लास से मनाया जायेगा गणतंत्रता दिवस समारोह- कलेक्‍टर श्री तिवारी गणतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में कलेक्‍टर ने अधिकारियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
January 13, 2026
in कटनी
0
जिले में हर्षोल्‍लास से मनाया जायेगा गणतंत्रता दिवस समारोह- कलेक्‍टर श्री तिवारी  गणतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में कलेक्‍टर ने अधिकारियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी जिले में हर्षोल्‍लास से उत्‍साहपूर्वक गणतंत्रता दिवस समारोह मनाया जायेगा। इसके लिये सभी जरूरी तैयारियां और व्‍यवस्‍थायें सुनिश्चित की जायें। कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने यह निर्देश गणतंत्र दिवस की व्‍यवस्थित और भव्‍य आयोजन के मद्देनजर आयोजित बैठक में दिये।

          इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्‍वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्‍टर नीलांबर मिश्रा और अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहेरिया सहित सभी विभागो के विभाग प्रमुख मौजूद रहें।

          गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे पुलिस लाईन ग्राउण्ड झिंझरी में आयोजित होगा। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जावेगा। तत्पश्चात जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल, होमगार्ड, एन.सी. सी. गर्ल्स, बॉयज एवं स्काउड-गाइड, शौर्य दल, वन विभाग कटनी, एन.एस.एस. कटनी के द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, मार्च पास्ट कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया जाएगा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकियों का प्रदर्शन किया जायेगा। तत्पश्चात शील्ड व पुरस्कार वितरण किया जावेगा। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समस्त शासकीय कार्यालयों में एक दिन पूर्व रोशनी की व्यवस्था की जावेंगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों को होगा आयोजन

          गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में देशभक्ति, लोक संस्कृति इत्यादि से ओतप्रोत थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसके लिये कलेक्‍टर श्री तिवारी ने चयन समिति का गठन किया है। इस समिति में जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य डाईट स्कूल, सहायक परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला परियोजना समन्वयक और आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक को शामिल किया गया है। यह चयन समिति शासकीय व अशासकीय स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति भौतिक चयन प्रक्रिया के माध्यम से करेगी।

विभागों द्वारा किया जायेगा झाकियों का प्रदर्शन

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने नगर पालिक निगम कटनी, जिला पंचायत कटनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग/जलनिगम, पशु चिकित्सा विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग (संयुक्त रूप से), महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, ऊर्जा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग और उद्यानिकी विभाग को अपनी-अपनी झांकियां प्रदर्शित करने के निर्देश दिये हैं।

          बैठक के दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने मुख्‍य कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन का दायित्‍व डाईट के व्‍याख्‍याता राजेन्‍द्र असाटी और जैन पू.मा.वि. की प्राचार्य सीमा जैन को दिया।

          इसके अलावा कलेक्‍टर श्री तिवारी ने मुख्‍य समारोह में बैठक व्‍यवस्‍था, मंच व्‍यवस्‍था, प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र और आमंत्रण पत्रों के छपाई एवं वितरण, पार्किंग, परेड अभ्यास आदि के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*महिला ने की आत्महत्या,आरोपी गिरफ्तार* *ढीमरखेडा पुलिस की कार्रवाई*

*महिला ने की आत्महत्या,आरोपी गिरफ्तार* *ढीमरखेडा पुलिस की कार्रवाई*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d